पौधों पर नहीं उग रहे फूल? किचन में रखी ये दो चीजें मिला दें, फिर देखें कमाल

Last Updated:

Gardening Tips: ऐसा कई बार देखा जाता है कि गमले में लगे फूलों के पौधों पर ज्यादा फूल नहीं उगते हैं या बिल्कुल ही नहीं उगते हैं. अगर आपके गार्डन में भी यही दिक्कत बनी हुई है, तो ये दो चीजें आप गमले की मिट्टी में मिला दें और देखें कमाल.

बुरहानपुर. लोगों के घरों में यह बड़ी समस्या देखने को मिलती है कि घर में गमले में फूलों के पौधे लगाए गए हैं लेकिन उन पर फूल नहीं आते. यह समस्या यदि आपके साथ भी बनी हुई है, तो आज हम आपको दो ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अगर आप गमले की मिट्टी में मिला देते हैं, तो गारंटी है कि आपका पौधा फूलों से लद जाएगा. इसके लिए आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है. आपके घर में पहले से ही ये दोनों चीजें उपलब्ध होंगी.

लोकल 18 ने इस बारे में मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के एक्सपर्ट कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देवके से बात की. उन्होंने कहा कि ऐसा कई बार देखा जाता है कि गमले में लगे फूलों के पौधों पर ज्यादा फूल नहीं उगते या बिल्कुल ही नहीं उगते. अगर आपके साथ भी यही समस्या बनी हुई है, तो ये दो चीजें अगर आप गमले की मिट्टी में मिला देते हैं, तो पौधा फूलों से लद जाएगा. ये दो चीजें हैं सरसों के दाने और हल्दी. दोनों ही चीजें आपकी रसोई में आपको मिल जाएंगी.

बड़े गमले में अच्छी तरह फैलती हैं जड़ें
उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए सबसे पहले आपको एक बड़ा गमला लेना है. बड़े गमले में जड़ें अच्छे से फैलती हैं. आप उसमें समय पर खाद डालते रहें और गमले को धूप वाली जगह रखें. वहीं मिट्टी में कुछ सरसों के दाने और हल्दी मिला दें. इससे पौधे को भरपूर पोषण मिलेगा और कुछ समय बाद उस पर फूल ही फूल नजर आएंगे.

सरसों में भरपूर मात्रा में पोटेशियम
उन्होंने आगे कहा कि सरसों के दानों में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है, जो फूलों के विकास के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व है. दूसरा हल्दी है, जिसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. यह पौधों को बीमारियों से बचाती है. अपने गमले में एक बार यह तरीका ट्राई करके देखें, पौधा फूलों से भरा नजर आएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

पौधों पर नहीं उग रहे फूल? किचन में रखी ये दो चीजें मिला दें, फिर देखें कमाल

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *