Last Updated:
Shilpa Shetty Fitness Challenge: शिल्पा शेट्टी ने नया “Mobility Move” चैलेंज दिया है, जिसमें हाथों का सहारा नहीं लेना होता. इंस्टाग्राम पर वायरल इस चैलेंज से शरीर की ताकत और लचीलापन बढ़ता है. फैंस इसे खूब पसंद …और पढ़ें
इस Mobility Move का नाम ही है “Hips don’t lie”.Shilpa Shetty Fitness Challenge: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हमेशा से ही अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं. अब एक्ट्रेस ने अपने फैंस को नया Mobility Move चैलेंज दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस चैलेंज में सबसे खास बात यह है कि इसे करने के लिए हाथों का कोई सहारा नहीं लेना होता, यानी शिल्पा ने फैंस को अपने शरीर की ताकत और लचीलापन आजमाने का मौका दिया है. शिल्पा का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर होते ही लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में शिल्पा बिना हाथों का सहारा लिए खास तरीके से अपने हिप्स को फ्लोर से टच करती हैं और बिना हाथ का इस्तेमाल किए फिर से उठती नजर आती हैं और उनके इस मूव को देखकर फैंस काफी हैरान हैं. सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और कई लोग खुद इस चैलेंज को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं.
क्या है ये मोबिलिटी मूव–
इस Mobility Move का नाम ही है “Hips don’t lie”, और यह केवल एक मूव नहीं, बल्कि इसके कई हेल्थ और फिटनेस फायदे हैं. इस मूव को करने से थोरासिक, लम्बर और लोअर बॉडी की मोबिलिटी बढ़ती है, जिससे शरीर की गति और पोस्चर में सुधार आता है. साथ ही, यह हिप्स, एंकल्स, ग्रोइन और एडडक्टर्स को खोलने में मदद करता है, जो अक्सर लंबे समय तक बैठने या स्ट्रेस के कारण सिकुड़ जाते हैं.
View this post on Instagram
.