रियलमी के लेटेस्ट फोन रियलमी नार्जो 90x 5G को पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था और आज यानी कि 23 दिसंबर को इसे पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. अगर आप कम कीमत में दमदार 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Realme Narzo 90x 5G आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. रियलमी नार्जो 90x 5G की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है, जिसमें आपको 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. वहीं, इसका 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 15,499 रुपये में आता है. यह स्मार्टफोन नाइट्रो ब्लू और फ्लैश ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.
फोन को ग्राहक अमेज़न और रियलमी इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं. लॉन्च ऑफर के तहत Amazon पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन मिल रहा है. वहीं, रियलमी की वेबसाइट पर बैंक ऑफर के जरिए भी 2,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है. इन ऑफर्स के बाद फोन की कीमत 11,999 रुपये (6GB वेरिएंट) और 13,499 रुपये (8GB वेरिएंट) रह जाती है.
Realme Narzo 90x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
रियलमी Narzo 90x 5G में 6.80 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोलूशन 720 x 1570 पिक्सल है. इसकी खास बात ये है कि 144Hz का हाई रिफ्रेश रेट, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूथ लगती है. डिस्प्ले में 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है.
परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 (6nm) प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जाती है. इसके साथ Mali-G57 GPU, 8GB तक LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है. फोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है.
कैमरा, बैटरी कैसी है?
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2MP मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है.
दूसरी तरफ Realme Narzo 90x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा फोन को IP65 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है.
.