मध्य प्रदेश के रीवा में संजय गांधी अस्पताल उस समय हड़कंप का केंद्र बन गया, जब रविवार दोपहर ऑपरेशन थिएटर में अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग में एक नवजात की मौत होने का दावा किया जा रहा है, हालांकि इसे लेकर परिजन और अस्पताल प्रबंधन के बयान एक-दूसरे से भिन्न हैं।
Publish Date: Sun, 14 Dec 2025 10:01:44 PM (IST)
Updated Date: Sun, 14 Dec 2025 10:01:44 PM (IST)
HighLights
- घटना के बाद अस्पताल में मची अफरा-तफरी
- शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही गई
- शव आग से झुलसने की पुष्टि अस्पताल ने की
नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा शहर में स्थित संजय गांधी अस्पताल के आपरेशन थिएटर में रविवार दोपहर अचानक आग लगने की घटना सामने आई। इस हादसे में एक नवजात की मौत होने की बात कही जा रही है। आग लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों के परिजन बाहर की ओर भागने लगे। कर्मचारियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी और एहतियातन संबंधित वार्ड खाली करवाए गए।
घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन और मृतक नवजात के स्वजनों के बयान अलग-अलग हैं। गोविंदगढ़ निवासी कंचन साकेत (25) को प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कंचन के देवर केदार साकेत का आरोप है कि रविवार दोपहर कंचन ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन इसी दौरान आपरेशन थिएटर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से नवजात की मौत हो गई।
.