मंदसौर में डिवाइडर पर लगी विद्युत डीपी में आग: पतंग की डोर से शॉर्ट सर्किट, दो घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित – Mandsaur News

मंदसौर शहर के प्रतापगढ़ रोड स्थित खानपुरा क्षेत्र में अंजुमन स्कूल के सामने मौजूद डिवाइडर पर लगी विद्युत डीपी में रविवार देर शाम अचानक आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई।

.

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय व्यक्तियों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद सूचना मिलने पर फायर फाइटर मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

इस घटना के चलते पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति को पुनः बहाल किया।

विद्युत कंपनी के अनुसार यह हादसा पतंग की डोर तारों में उलझने के कारण हुआ। डोर के कारण तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसका प्रभाव फ्यूज पर पड़ा, फ्यूज जलकर केबल बॉक्स पर गिर गया, जिससे आग लग गई। कंपनी द्वारा फ्यूज बदलने के बाद विद्युत आपूर्ति को पुनः चालू कर दिया गया है।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

देखिए तस्वीरें…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *