इंदौर में केमिकल फैक्ट्री में आग, ऊंची-ऊंची लपटें उठीं: दमकल की 5 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं; 10 टैंकर से ज्यादा पानी डाला – Indore News

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के पालदा उघोग नगर में सोमवार रात एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग को बुझाने के लिए दमकलों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंची 5 दमकलों ने टीन शेड तोड़कर पानी डाला। यहां पर लाखों लीटर पानी डालकर

.

केमिकल फैक्ट्री में आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दीं।

पुलिस के मुताबिक आग शक्ति इनफेक्स नाम की केमिकल फैक्ट्री में लगी है। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीम अभी तक यहां 10 टैंकर से ज्यादा पानी डाल चुकी है। अफसरों के मुताबिक यहां खाद और साबुन सहित अन्य सामान में डालने वाला केमिकल तैयार होता है। केमिकल के बड़े ड्रम भरे हुए थे जिसमें आग पकड़ती गई। आग से अभी तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *