गुना में चक्काजाम करने वालों पर FIR दर्ज: बर्थडे पार्टी के बाद मारपीट में घायल हुए थे युवक; हनुमान चौराहे पर विरोध जताने पहुंचे – Guna News

घायलों ने हनुमान चौराहे पर चक्काजाम कर दिया था।

गुना शहर के नानाखेड़ी इलाके में शनिवार रात एक बर्थडे पार्टी के दौरान झगड़े के बाद दो युवकों पर देर रात लाठी-कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। हमले में घायल होने के बावजूद परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की बजाय रविवार सुबह हनुमान चौराहे पर ले गए और चक्काजा

.

पीड़ित अभिषेक रजक ने बताया कि वह अपने भाई के जन्मदिन की पार्टी की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसने एक युवक को पार्टी में बुलाया, लेकिन वह 15–20 लोगों को साथ लेकर आया और झगड़ा कर बैठा। हालांकि उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन देर रात करीब 3 बजे उसी युवक और उसके साथियों ने लाठी, लुहांगी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें अभिषेक और उसका साथी घायल हो गए।

सुबह परिजन चौराहे पर पहुंचे घटना के अगले दिन सुबह करीब 7:30 बजे परिजन घायलों को लेकर हनुमान चौराहे पर पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगाने लगे। उनका आरोप था कि हमले की शिकायत करने के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान चार महिलाएं और परिवार के अन्य लोग भी उनके साथ मौजूद थे।

FIR में नामजद तीन और अन्य आरोपी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को समझाकर अस्पताल भिजवाया। बाद में कैंट थाने में ASI मिट्ठूलाल की शिकायत पर चक्काजाम करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। उन पर बिना अनुमति धरना देने, यातायात अवरुद्ध करने और कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने अंकित रजक, रानू कुशवाह, अभिषेक रजक सहित अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *