खरगोन में नर्मदा ब्रिज से फाइनेंस कर्मचारी ने लगाई छलांग: रात तक नहीं मिला सुराग, बाइक-बैग बरामद; बड़वानी का रहने वाला है – Khargone News

खरगोन जिले के कसरावद खल बुजुर्ग स्थित नर्मदा ब्रिज से बड़वानी जिले के एक फाइनेंस कर्मचारी युवक ने छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

.

यह घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। युवक ने ब्रिज पर अपनी बाइक खड़ी की और बैग छोड़कर नर्मदा नदी में कूद गया। लोगों की सूचना पर पुलिस और सैनिक दिनेश वर्मा पहुंचे और नर्मदा क्षेत्र में खोजबीन शुरू की।

इंजन की नाव और लोहे की मकड़ी जाल की मदद से नर्मदा के दोनों तरफ लगभग आधा किलोमीटर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। देर रात तक भी युवक का कोई पता नहीं चल पाया।

ब्रिज पर एमपी 10 एनजी 6538 नंबर की बाइक खड़ी मिली, जिसमें चाबी लगी हुई थी और एक बैग भी टंगा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान बड़वानी जिले के नागलवाड़ी स्थित लफनगांव निवासी रवि पिता मुन्नालाल के रूप में हुई है। वह एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है।

युवक के नर्मदा में छलांग लगाने की खबर फैलते ही ब्रिज पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही वे भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *