Fig health benefits: फलों में अंजीर एक ऐसा फल है, जिसका सेवन लोग कम करते हैं, लेकिन ये इतना हेल्दी और पौष्टिक फल है, जिसे सप्ताह में एक बार भी खाएंगे तो आपको ढेरों लाभ हो सकते हैं. अंजीर में कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो दिल से लेकर दिमाग, त्वचा, बालों को हेल्दी रखते हैं. अंजीर फल को सुखा दें तो ये ड्राई फ्रूट की कैटेगरी में शामिल हो जाता है. फल खाएं या फिर ड्राई अंजीर, दोनों ही शरीर के लिए गजब के लाभदायक होते हैं. इसके रोजाना सेवन से गठिया, लकवे तथा पेशाब में जलन जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है.
अंजीर खाने के फायदे (Anjeer khane ke fayde)
-एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है अंजीर. इसके नियमित सेवन से शरीर को मजबूती मिलती है. फाइबर की अधिकता से पाचन क्रिया भी ठीक तरीके से काम करती है. इसमें मिनरल्स भी होते हैं, जो त्वचा के लिए काफी लाभदायक हो सकते हैं. इससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहती है. इसके अलावा, इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जो दिल को स्वस्थ और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है.
– ड्राई अंजीर को रात में पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से फायदा सबसे अधिक मिलता है. इसका पानी पीना भी शरीर के लिए हेल्दी है. अंजीर का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जो वजन घटाने में सहायक होता है. यह शरीर में फैट बर्निंग प्रोसेस को भी बढ़ाने में मदद करता है.
-भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, अंजीर खाने से शरीर को ताकत मिलती है. शरीर से प्राकृतिक रूप से विषैले तत्वों को बाहर निकालती है. गठिया, लकवे तथा पेशाब में जलन जैसी समस्याओं में राहत देती है.
-अंजीर में विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है. शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है. अंजीर में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है. इसमें कार्बोहाइड्रेट और नेचुरल शुगर होता है, जो शरीर को ऊर्जा देता है.
-अंजीर में पोटैशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. इसमें मौजूद फाइबर पेट से जुड़ी समस्या को दूर करता है. इसके साथ ही यह वजन को कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है.