Last Updated:
PM Modi Skin Care Secrets: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वनडे विश्व कप का खिताब जीतने वाली महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात की. इस दौरान हरलीन कौर देओल ने पीएम से उनकी चमकती स्किन का राज पूछा. इस सवाल पर पीएम हंसने लगे. प्रधानमंत्री की चमकती स्किन सभी को हैरान करती है. मोदी ने भले ही अपनी स्किन केयर के सीक्रेट नहीं बताए, लेकिन डॉक्टर से जान लेते हैं कि स्किन को चमकदार कैसे बनाया जा सकता है.
PM Modi Skin Care Secrets: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वनडे विश्व कप जीतने वाली महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की और उनका हौसला बढ़ाया. सभी खिलाड़ियों ने पीएम से बातचीत की, लेकिन हरलीन कौर देओल ने एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जिस पर खुद पीएम भी हंसने लगे. हरलीन ने पीएम मोदी से पूछा कि आपका स्किन केयर रूटीन क्या है, क्योंकि आपकी स्किन बहुत ग्लो करती है. ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी ने पीएम की चमकती स्किन का राज पूछा है. प्रधानमंत्री मोदी की स्किन हर किसी को हैरान करती है.
जब हरलीन ने पीएम से उनका स्किन केयर रूटीन पूछा, तो पीएम समेत सभी खिलाड़ी हंसने लगे. इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, “मैंने शीशे पर कभी ध्यान नहीं दिया है. समाज से इतना प्यार मिलता है. सरकार में भी 25 साल हो गए हैं. हेड ऑफ गवर्नमेंट बने हुए लंबा अरसा हो गया है. जब लोग आशीर्वाद देते हैं तो उसका एक प्रभाव होता है.” इस तरह पीएम ने हरलीन के सवाल का जवाब दिया. पीएम मोदी की स्किन बेहद चमकदार और ग्लोइंग है, जिसे देखकर सभी उनका सीक्रेट जानना चाहते हैं. भले ही पीएम ने अपना स्किन केयर रूटीन नहीं बताया है, लेकिन ग्लोइंग स्किन के लिए कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है.
स्किन को कैसे बनाएं ग्लोइंग?
यूपी के कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. युगल राजपूत ने News18 को बताया कि अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन ग्लोइंग और हेल्दी दिखे, तो आपको अपनी लाइफस्टाइल से लेकर डाइट पर विशेष ध्यान देना होगा. अपनी डाइट और हाइड्रेशन पर ध्यान दें. रोज पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और ताजा फल-सब्जियां खाएं. ड्राई फ्रूट्स और विटामिन-C से भरपूर चीजें जैसे नींबू, आंवला और संतरा का सेवन करें. ये शरीर को डिटॉक्स करते हैं और त्वचा पर नेचुरल निखार लाते हैं. पर्याप्त नींद लेना और तनाव से दूर रहना भी ग्लोइंग स्किन के लिए जरूरी है.
डॉक्टर ने बताया कि स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने के लिए प्रॉपर स्किन केयर रूटीन अपनाएं. दिन में दो बार चेहरा धोएं, टोनर और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें. सप्ताह में 1–2 बार फेस पैक या स्क्रब लगाएं. एलोवेरा जेल, गुलाबजल, हल्दी और दही का पैक त्वचा को पोषण देते हैं और डलनेस हटाते हैं. धूप में निकलते समय सनस्क्रीन लगाना न भूलें, क्योंकि यह त्वचा को टैनिंग और डैमेज से बचाती है. इस तरह के रूटीन से कुछ ही दिनों में आप देखेंगे कि आपकी स्किन पहले से ज्यादा चमकदार और हेल्दी नजर आ रही है.
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें