Last Updated:
Goat Husbandry Tips: अगर आप भी बकरी पालन करते हैं और सर्दी के मौसम में अपनी बकरी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो हम आपके यहां कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे जिससे आपका पशु स्वस्थ और हष्ट-पुष्ट रहेगा. साथ ही उसका दूध भी बढेगा. तो आइए जानते हैं…
Goats Winter Food: सर्दी में इंसानों से लेकर पशु तक बीमार होने लगते हैं, क्योंकि बढ़ती ठंड से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है. बड़े जानवर तो फिर भी बर्दाश्त कर लेते हैं. लेकिन, छोटे जानवरों को दिक्कत ज्यादा होती है. कुछ ऐसा ही बकरियों को के साथ होता है. ज्यादा ठंड में उनका दूध उत्पादन कम होने लगता है और वे बीमार भी पड़ जाती हैं. ऐसे में बकरियों को खाने में कुछ ऐसी चीजें दे सकते हैं, जिससे वह हेल्दी रहें और दूध भी ज्यादा देती रहें.
छतरपुर के बकरी पालक महेश्वरी पाल बताते हैं कि बकरी पालन का काम हम पीढ़ियों से कर रहे हैं. गाय-भैंस से ज्यादा हम बकरी ही पालते रहे हैं. बकरी के खान-पान की बात की जाए तो ये गाय-भैंसों की तरह ज्यादा चारा खाना पसंद नहीं करती हैं. ये भूसा कम खाती हैं. बकरी 12 महीने पेड़ की पत्तियों को खाना पसंद करती हैं. उन्हें चारे से मतलब नहीं रहता है. हमारे यहां बेर, कैथा, नीम, बबूल जैस पेड़ देखने को मिलते हैं. इन सभी पेड़ों की पत्तियां बकरी खाती हैं.
बेर की पत्तियां सबसे ज्यादा पसंद
महेश्वरी बताते हैं कि बकरी 12 महीने बेर की पत्तियां खाना पसंद करती हैं. ठंड में तो बेर की पत्तियां उनकी फेवरेट होती हैं. इस मौसम में वह बेर की पत्तियां ही सबसे ज्यादा खाती हैं. क्योंकि बेर की पत्तियां मीठी होती हैं. हालांकि, पीपल के पत्ते भी बकरियां खूब खाती हैं. क्योंकि, पीपल के पत्ते में भी मिठास होती है.
स्वस्थ के साथ बढ़ता है दूध
महेश्वरी बताते हैं कि बकरियां ठंड के सीजन में बेर की पत्तियां खूब खाती हैं. इन पत्तियों में मिठास तो होती ही है, साथ ही पत्तियों के सेवन से बकरियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है. इससे सर्दी के मौसम में इन्हें रोग भी नहीं लगते हैं. ये एकदम स्वस्थ और हष्ट-पुष्ट रहती हैं. इसके अलावा बकरियों का दूध भी बढ़ता है जो बहुत फायदेमंद होता है. ये दवा के तौर पर भी लोग खाते हैं.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें
.