जहरीली सब्जी खाने से डरते हैं? अपनाएं यह आसान तरीका और पाएं हेल्दी गोभी घर पर

Last Updated:

Cauliflower Farming: यदि आप ताजी और स्वादिष्ट फूलगोभी का स्वाद घर पर ही लेना चाहते हैं, तो गमले में इसे उगाना आसान और फायदेमंद विकल्प है. बड़े गमले का चुनाव करें और अच्छी किस्म का पौधा लगाएं, ताकि आपकी फूलगोभी जल्दी और अच्छी तरह तैयार हो सके. आइए डिटेल में जानते है इसके बारे में..

बाजार की नकली फूलगोभी से परेशान हैं? चिंता छोड़िए और अपनाइए ये आसान तरीका. घर पर ही ताजी और स्वादिष्ट फूलगोभी उगाएं. जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार पाठक के अनुसार, गमले में फूलगोभी लगाने के लिए सही आकार का गमला चुनना बेहद जरूरी है. फूलगोभी की जड़ों को फैलने के लिए पर्याप्त जगह चाहिए, इसलिए कम से कम 12 से 18 इंच का गहरा और चौड़ा गमला सबसे उपयुक्त है. मिट्टी के गमले इस मामले में सबसे अच्छे माने जाते हैं, क्योंकि ये हवा और पानी का संतुलित बहाव बनाए रखते हैं.

गमले में फूलगोभी कैसे लगाएं, गमले में फूलगोभी लगाने के फायदे, गमले में फूलगोभी लगाते समय किन बातों का ध्यान रखें, फूल गोभी की अच्छा उत्पादन देने वाली किस्म के नाम, लोकल 18, How to plant cauliflower in a pot, benefits of planting cauliflower in a pot, what to keep in mind while planting cauliflower in a pot, names of varieties of cauliflower that give good production, Local 18

गमले की तैयारी के लिए अच्छी मिट्टी का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है. इसके लिए एक उपयुक्त पॉटिंग मिक्स तैयार करें, जिसमें 50% गार्डन सॉइल, 30% कोकोपीट और 20% कंपोस्ट या गोबर की खाद मिलाएं. यह मिश्रण मिट्टी को हल्का और उपजाऊ बनाएगा, जिससे फूलगोभी की जड़ों को अच्छी बढ़वार मिल सके.

गमले में फूलगोभी कैसे लगाएं, गमले में फूलगोभी लगाने के फायदे, गमले में फूलगोभी लगाते समय किन बातों का ध्यान रखें, फूल गोभी की अच्छा उत्पादन देने वाली किस्म के नाम, लोकल 18, How to plant cauliflower in a pot, benefits of planting cauliflower in a pot, what to keep in mind while planting cauliflower in a pot, names of varieties of cauliflower that give good production, Local 18

गमले में फूलगोभी के लिए आप सीधे बीज या नर्सरी से खरीदा छोटा पौधा लगा सकते हैं. यदि बीज लगाएं, तो हर गमले में 2-3 बीज थोड़ी दूरी पर रखें. जब पौधे बड़े हो जाएं, तो केवल सबसे मजबूत पौधे को ही रहने दें और बाकी को हटा दें. इससे पौधों की बढ़वार और विकास बेहतर होगा.

गमले में फूलगोभी कैसे लगाएं, गमले में फूलगोभी लगाने के फायदे, गमले में फूलगोभी लगाते समय किन बातों का ध्यान रखें, फूल गोभी की अच्छा उत्पादन देने वाली किस्म के नाम, लोकल 18, How to plant cauliflower in a pot, benefits of planting cauliflower in a pot, what to keep in mind while planting cauliflower in a pot, names of varieties of cauliflower that give good production, Local 18

अच्छी गुणवत्ता वाली फूलगोभी के लिए सही किस्म का चुनाव बहुत जरूरी है. ऐसी कई किस्में उपलब्ध हैं जो कम समय में पक जाती हैं और स्वाद में भी बेहतरीन होती हैं, जिससे आपकी खेती या गमले की फसल दोनों ही बेहतर बनती है.

गमले में फूलगोभी कैसे लगाएं, गमले में फूलगोभी लगाने के फायदे, गमले में फूलगोभी लगाते समय किन बातों का ध्यान रखें, फूल गोभी की अच्छा उत्पादन देने वाली किस्म के नाम, लोकल 18, How to plant cauliflower in a pot, benefits of planting cauliflower in a pot, what to keep in mind while planting cauliflower in a pot, names of varieties of cauliflower that give good production, Local 18

फूलगोभी के गमले को ऐसी जगह रखें जहाँ दिन में कम से कम 6-8 घंटे सीधी धूप मिले. मिट्टी को हमेशा हल्की नमीदार बनाए रखें, लेकिन अत्यधिक पानी न दें. केवल मिट्टी की ऊपरी परत सूखने पर ही पानी डालें, क्योंकि ज्यादा पानी देने से पौधे की जड़ें सड़ सकती हैं.

गमले में फूलगोभी कैसे लगाएं, गमले में फूलगोभी लगाने के फायदे, गमले में फूलगोभी लगाते समय किन बातों का ध्यान रखें, फूल गोभी की अच्छा उत्पादन देने वाली किस्म के नाम, लोकल 18, How to plant cauliflower in a pot, benefits of planting cauliflower in a pot, what to keep in mind while planting cauliflower in a pot, names of varieties of cauliflower that give good production, Local 18

गमले में लगाई हुई फूलगोभी को कीट से बचाना जरूरी है. रासायनिक कीटनाशकों के बजाय जैविक उपाय अपनाएं. कीट नियंत्रण के लिए नीम के तेल का छिड़काव करना प्रभावी होता है और यह पौधे को सुरक्षित रखता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

जहरीली सब्जी खाने से डरते हैं? अपनाएं यह आसान तरीका और पाएं हेल्दी गोभी घर पर

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *