बाइक सवार बाइक सहित गड्ढे में गिर गया।
शहर की गोविंद गार्डन कॉलोनी में बाढ़ से बने गड्ढों में एक व्यक्ति गिर गया। साइकिल सवार बेकाबू होकर बाइक से टकरा गया। बाइक सहित उस पर बैठे पिता-पुत्र गड्ढे में जा गिरे। इससे दोनों घायल हो गए। इसका एक CCTV भी सामने आया है।
.
सीसीटीवी में गड्ढे में गिरते दिखे गोविंद गार्डन कॉलोनी को शिव कॉलोनी से जोड़ने वाली सड़क भी इस दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी। आधी सड़क कट गई थी, जिसके बाद यहां लगभग पांच फीट गहरा गड्ढा बन गया है। शुक्रवार को इसी गड्ढे में एक बाइक सवार गिर गया। उसके साथ एक छोटा बच्चा भी था। साइकिल की टक्कर के बाद दोनों गड्ढे में गिरे। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
साइकिल सवार बाइक के ऊपर गिरा इस मामले का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क की एक तरफ से साइकिल जा रही है। वहीं सामने से बाइक पर एक व्यक्ति और छोटा बच्चा बैठा हुआ आता दिख रहा है। एक गड्ढे के पास जाकर साइकिल चलाने वाला व्यक्ति किनारे से साइकिल निकालने की कोशिश करता है। इसी दौरान उसकी साइकिल बेकाबू हो जाती है और बाइक पर गिर जाती है। इससे बाइक पर बैठा व्यक्ति और बच्चा बाइक सहित गड्ढे में गिर जाता है।
बारिश के कारण बने गड्ढे बता दें कि 29 जुलाई को शहर की कई कॉलोनियों में बाढ़ जैसे हालत बन गए थे। न्यू सिटी कॉलोनी, नानाखेड़ी, भगत सिंह कॉलोनी, गोविंद गार्डन कॉलोनी में कई फीट तक पानी भर गया था। घरों में भी पानी घुस गया था। बाढ़ के हालातों के कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं।
साइकिल चालक बाइक पर गिर गया।
गुना की गोविंद गार्डन कॉलोनी से शिव कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर बालाजी मार्ट के पास बारिश में गड्ढा बन गया है। यहां मकान भी आगे पीछे बने हैं। नालों पर अतिक्रमण के चलते आई बाढ़ से बने गड्ढे से रास्ता संकरा हो गया। यहां एक बात और देखने में आई कि लोगों ने मुरम भर भर कर सड़क को भी ऊंचा किया है। जिसका प्रमाण, मिट्टी बह जाने से दिखाई दे रहा सीवर लाइन का मेन होल है। ये मेन होल करीब ढाई तीन फुट दबा दिया गया।
.