खेत से ट्रैक्टर निकालने पर पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला: एक गंभीर घायल, चार लोगों ने मिलकर की मारपीट; मामला दर्ज – Panna News

पन्ना जिले के गुनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्हा गांव में खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। चार लोगों ने मिलकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वे सभी घायल हो गए। प्राथमिक उ

.

घायल धीरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा (26) ने बताया कि 25 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पिता दिनेश विश्वकर्मा के साथ बिल्हा हार वाले खेत में थे। उन्होंने बताया कि इस खेत में उन्होंने गेहूं और मसूर की बुवाई की है। तभी गांव के छोटेलाल शर्मा अपने बेटों धीरेन्द्र शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा और सुरेंद्र शर्मा के साथ ट्रैक्टर लेकर आए और उनके बोए हुए खेत से ट्रैक्टर निकालने लगे।

धीरेन्द्र ने जब उन्हें ऐसा करने से मना किया तो चारों ने मां-बहन की गालियां देना शुरू कर दिया। गाली देने से मना करने पर छोटेलाल शर्मा ने अपने हाथ में लिए डंडे से धीरेन्द्र के सिर और बाएं पैर की पिड़री पर वार किया। धीरेन्द्र के चिल्लाने पर उनके पिता दिनेश विश्वकर्मा और बड़े भाई अरविंद विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे।

विवाद बढ़ता देख हमलावरों ने धीरेन्द्र के पिता दिनेश विश्वकर्मा और भाई अरविंद विश्वकर्मा को भी पीटा। उनके चाचा उमेश विश्वकर्मा ने बीच-बचाव कर उन्हें हमलावरों से बचाया।

धीरेन्द्र ने बताया कि उन्होंने घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने लाठी-डंडों से वार कर उनका मोबाइल छीन लिया और तोड़ दिया। उनके भाई का मोबाइल भी छीनकर तोड़ डाला गया। धीरेन्द्र के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनके भाई के हाथ और पिता के पैर में भी चोटें लगी हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *