RCB से जुड़े तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, जानें कब खेलेंगे पहला मैच; पैट कमिंस लौटे ऑस्ट्रेलिया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए अच्छी खबर सामने आई है. तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड अभ्यास के लिए एम चिन्नास्वामी मैदान में आ गए हैं. हेजलवुड पिछले करीब 4 महीनों से कोई क्रिकेट मैच नहीं खेले हैं. उन्हें ऑस्ट्रेलियाई डोमेस्टिक क्रिकेट मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. इसी वजह से वो एशेज सीरीज के सभी मैचों में नहीं खेल पाए थे. दूसरी ओर पैट कमिंस वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं.

जोश हेजलवुड अभ्यास के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंच गए हैं. उन्होंने ग्राउंड के चक्कर लगाए हैं, लेकिन अब तक अभ्यास शुरू नहीं किया है. हेजलवुड सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेल पाए थे. हालांकि RCB ने वह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया था.

स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का फिट होना बेंगलुरू टीम के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि पिछले सीजन उन्होंने बेंगलुरू टीम को चैंपियन बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया था. उन्होंने IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए 12 मैचों में 22 विकेट चटकाए थे. पहले बताया गया था कि हेजलवुड IPL 2026 में पहले कुछ मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं. अब भी RCB ने कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है कि हेजलवुड कब तक मैदान में वापसी कर सकेंगे.

ऑस्ट्रेलिया लौटे पैट कमिंस

सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस कमर की चोट से जूझते रहे हैं. ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट अनुसार कमिंस जांच के लिए वापस ऑस्ट्रेलिया चले गए हैं. गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर 65 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी, जिसके बाद कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरी थी.

RCB ने जीता पहला मैच

डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने IPL 2026 का अपना पहला मैच आसानी से जीत लिया था. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 202 रनों के टारगेट को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 15.4 ओवरों में आसानी से चेज कर लिया था. RCB के सामने अगली चुनौती चेन्नई सुपर किंग्स की है, जो रविवार को खेला जाना है. यह देखना दिलचस्प होगा कि हेजलवुड इस मुकाबले से पूर्व नेट्स में अभ्यास करते दिखेंगे या नहीं. फिलहाल उन्होंने अभ्यास शुरू नहीं किया है, इसलिए शायद अभी कुछ मैचों तक वो शायद वापसी ना कर पाएं.

यह भी पढ़ें:

समीर रिजवी ने बजाई मुंबई की बैंड, अकेले दिल्ली को जिताया मैच; DC की लगातार दूसरी जीत

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *