फैशन में नहीं हैं ये 10 हैंडबैग डिजाइन्स-
कभी ये बड़े-बड़े टोट बैग्स स्ट्रीट स्टाइल की जान हुआ करते थे, लेकिन अब उनका भारी-भरकम लुक मॉडर्न मिनिमल स्टाइल से मेल नहीं खाता. लोग अब स्लिम और स्मार्ट बैग्स को ज़्यादा पसंद कर रहे हैं.
फेस्टिवल्स में ये बैग खूब चले थे, लेकिन रीयल लाइफ में इसे कैरी करना झंझट भरा है. ये न तो टिकते हैं, न ही प्राइवेसी देते हैं. अब तो लोग स्पेशल ओकेजन में भी इनकी बजाय स्टाइलिश और मज़बूत बैग्स चुन रहे हैं.
फ़ॉक्स फ़र हैंडबैग्स
सर्दियों में ये फॉक्स फ़र वाले बैग्स खूब दिखते थे, लेकिन अब इसका चलन कम हो गया है. अब डिज़ाइनर सालभर चलने वाले सुएड और क्रॉक एम्बॉस्ड मटीरियल को ज़्यादा तवज्जो दे रहे हैं.
ड्रॉस्ट्रिंग वाले बकेट बैग्स
इस बैग को वैसे तो शैम्पेन बोतल रखने के लिए डिजाइन किया गया था लेकिन इसे लोगों ने ऐसे भी काफी इस्तेमाल किया. लेकिन अब इस तरह बैग आउट डेटेड हो चुके हैं. डोरी खींचने और बैग बंद करने का झंझट लोग नहीं लेना चाह रहे. अब मैग्नेटिक या ज़िप क्लोज़र वाले बैग्स ट्रेंड में हैं.
फ्रिंज वाले हेवी बैग्स खूब चले लेकिन कुछ परेशानियों की वजह से अब महिलाएं इसे पसंद नहीं कर रहीं. कई महिलाओं ने शिकायत की कि यह ऑफिस चेयर पर फंसते हैं. अब लोग सिंपल और प्रैक्टिकल डिज़ाइन्स पसंद कर रहे हैं.
माइक्रो मिनी बैग्स
माइक्रो मिनी बैग्स यानी जरूरत से ज्यादा छोटू सा पर्स. लिज़ो का रेड कार्पेट पर छोटा-सा पर्स याद है? ये ट्रेंड बस सोशल मीडिया के लिए अच्छा था. फोन तक न समाने वाले ये माइक्रो बैग्स अब सिर्फ़ चार्म्स या सजावट भर रह गए हैं.
90 के दशक में बेल्ट बैग्स का बोलबाला था, फिर ये क्रॉसबॉडी के रूप में लौटे. लेकिन अब ये भी आउट हो रहे हैं, खासकर सर्दियों में तो इनका ट्रेंड बिल्कुल ही चला जाएगा.
क्विल्टेड पेटेंट लेदर बैग्स
2000 के दशक में इन बैग्स का क्रेज़ था, लेकिन इसके शाइनी पेटेंट लेदर जल्दी खराब हो जाते हैं और ये अजीब सी आवाज भी करते हैं. बता दें कि आजकल लोग मैट और सस्टेनेबल मटीरियल्स चुन रहे हैं.
एक समय था जब बैग पर बड़ा लोगो होना स्टेटस सिंबल था. अब ब्रांड्स ने भी लोगो को छोटा और सिंपल बना दिया है. ओवरसाइज़ लोगो अब ओल्ड-फ़ैशन लगते हैं और कॉन्ट्राफ़िट का खतरा भी बढ़ाते हैं.
नियॉन-कलर्ड बैग्स
2000 के म्यूज़िक वीडियोज़ में नियॉन बैग्स खूब दिखे, लेकिन ऑफ़-स्क्रीन इन्हें स्टाइल करना मुश्किल है. ये जल्दी बेकार भी हो जाते हैं. अब ये बस कलेक्शन को ब्राइट करने के लिए ही इस्तेमाल हो रहे हैं.
ये ट्रेंड्स भले आउट हो गए हों, लेकिन क्लासिक बैग्स जैसे लेदर टोट, स्ट्रक्चर्ड क्रॉसबॉडी और न्यूट्रल शेड्स वाले सैचेल्स हमेशा फैशन में रहेंगे. बैग चुनते वक्त बस यही याद रखें, स्टाइल और प्रैक्टिकैलिटी का बैलेंस ही सबसे बड़ा ट्रेंड है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.