उमरिया में धान की फसल में गंधी कीट का प्रकोप: कीटनाशक का छिड़काव कर फसल बचाने में जुटे किसान – Umaria News

उमरिया धान की फसल में गंधी कीट का प्रकोप।

उमरिया जिले में बारिश के बाद धान की फसल में रोग लगने से किसान चिंतित हैं। जिला मुख्यालय के लालपुर क्षेत्र में धान की खेती कर रहे किसानों को फसल खराब होने की आशंका सता रही है। कुछ खेतों में तो फसल पहले ही खराब हो चुकी है, जहां धान की बालियां जमीन पर ग

.

किसान बोले-फसल में रोग लगने के कारण उपज प्रभावित

किसानों का कहना है कि फसल में रोग लगने के कारण उपज प्रभावित हो रही है। किसान गुढ्ढा ने बताया कि फसल में लगे रोग के लिए दवाइयां भी प्रभावी साबित नहीं हो रही हैं। वहीं, छत्रपाल राठौर ने बताया कि कीड़े लगने से फसल खराब हो रही है और उन्होंने कृषि विभाग से जानकारी की अपेक्षा की।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. धनंजय सिंह ने बताया कि धान की फसल में ‘गंधी बग’ नामक रोग लग गया है। यह रोग फसल को काफी नुकसान पहुंचाता है, जिससे पैदावार में कमी आती है।

डॉ. सिंह के अनुसार, इस रोग से बचाव के लिए किसान Imidachloprid (इमिडाक्लोप्रिड) का 10 मिलीलीटर प्रति पंप (15 लीटर पानी में) घोल बनाकर छिड़काव कर सकते हैं। यह उपाय फसल को गंधी बग से बचाने में सहायक हो सकता है।

बारिश के कारण धान खराब हो रही है, किसान चिंतित है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *