Last Updated:
Success Story : मधुबनी के शम्भुआर गांव के किसान मुन्ना सिंह वैज्ञानिक खेती से मुनाफा कमाकर बच्चों स्मृति राज और रवि राज को लॉ और मेडिकल की पढ़ाई करवा रहे हैं. उनकी कहानी बहुत ही प्रेरणादायक है.
मधुबनी : बिहार के मधुबनी जिला में एक शम्भुआर गांव है. इस गांव के रहने वाले एक किसान मुन्ना सिंह, जो आज से नहीं, बल्कि बचपन से ही खेती किसानी करते आ रहे हैं. बता दें कि वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने से अच्छा खासा मुनाफा होता है. ऐसे में किसान बताते हैं कि उनका बेटा बंगाल (कलकत्ता) से डॉ. की पढ़ाई और बेटी उड़ीसा से लॉयर ( वकील) की पढ़ाई कर रही है. वह अपने बच्चों की पढ़ाई खेती की कमाई से ही करा रहे हैं.
भारत में सबसे ज्यादा लोग कृषि का ही काम कर रहे हैं. खेती में किसानों के लिए हजारों विकल्प हैं. बस जरूरत है तो सही ढंग और मेहनत की. क्योंकि अब कहावत सिर्फ कहावत बनकर रह गई है. अब किसान के बच्चे कृषि ही करेंगे. ऐसा नहीं है. आज किसा के बच्चे अधिकारी, डाक्टर और नेता भी बन रहे हैं. इसके अलावा वैज्ञानिक और क्रिकेटर भी बन रहे हैं. ऐसा ही किसान मुन्ना सिंह के साथ है. अब उनका एक बेटा डॉक्टर तो बेटी अधिवक्ता बनेगी.
किसान नाम मुन्ना सिंह ने बताया कि वह बचपन से ही खेती करते आ रहे हैं. वह खेती आज से नहीं, दादा और पिताजी के जमाने से ही खेती करते आ रहे हैं. मतलब वह पिछले 25 सालों से खेती किसानी का काम कर रहे हैं. इस खेती में उन्हें मुनाफा भी होता है. इसलिए तो वह अपने बच्चों को बाहर पढ़ाई के लिए भेजे हैं. इसके अलावा वह जनसेवा भी करते हैं. इसके अलावा वह ग्रामीण स्तर की राजनीति में भी एक्टिव हैं. वह वैज्ञानिक तरीके से खेती करते आ रहे हैं. इस वजह से खेती से तगड़ी कमाई हो जाती है.
बेटी बनेगी अधिवक्ता और बेटा डॉक्टर
किसान मुन्ना सिंह के दो बच्चे हैं और दोनों देश के बड़े शहरों में पढ़ाई कर रहे हैं. उनकी बेटी स्मृति राज भुवनेश्वर से लॉ कर रही है. वहीं, बेटा रवि राज कोलकाता के दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर की पढ़ाई कर रहा है. इसके अलावा उनकी भतीजी सौम्या सिंह भी राजगीर में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही है और मेरा भतीजा पटना में उच्च स्तर की शिक्षा ले रहा है. उनका पूरा परिवार ही किसान का है, लेकिन बच्चे उच्च स्तर की पढ़ाई कर रहे हैं. उनका मुख्य व्यवसाय भी खेती ही है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
.