मवेशियों से फसल बचाने को किसान दे रहे झटका, मामूली खर्च में हो जाएगा काम

Last Updated:

Agriculture News: सागर के किसान सत्यम उपाध्याय ने लोकल 18 से कहा कि यह झटका मशीन 2500 से लेकर 4000 रुपये तक में आ जाती है. 240 वोल्ट की इस मशीन से 60 एकड़ तक खेत को कवर किया जा सकता है.

सागर. खरीफ के सीजन में मध्य प्रदेश के किसानों द्वारा सोयाबीन, मक्का, धान, मूंग, उड़द, अरहर जैसी फसलों की खेती की जा रही है लेकिन इस बार किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. एक तो भारी बारिश की वजह से खेतों में जल निकासी कर फसलों को बचाने की चुनौती है, तो दूसरी तरफ आवारा मवेशियों और जंगली जानवरों से फसल सुरक्षित बची रहे, इसके भी इंतजाम करने पड़ रहे हैं. कई जगहों पर जंगली जानवरों द्वारा फसलों को तहस-नहस करने की खबरें सामने आ रही हैं. ऐसे में किसानों द्वारा अपनी फसलों को बचाने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं. कुछ किसान मवेशियों और जंगली जानवरों से फसलों को बचाने का स्मार्ट तरीका अपना रहे हैं, जिसमें वे एक झटका मशीन का प्रयोग कर रहे हैं. यह बिजली से चलने वाली मशीन है. इससे लोहे के सिंगल या डबल जीआई तार कनेक्ट करते हैं, जिससे कइयों एकड़ फसल को आराम से चारों तरफ से कवर कर दिया जाता है.

लोहे के तार में एक सेकंड छोड़कर करंट का संचार होता रहता है, जिससे अगर कोई गलती से भी इस तार के संपर्क में आता है, तो उसे झटका लगता है. इंसान जहां इससे सावधान हो जाते हैं, तो वहीं जानवरों के लिए यह डरावनी चीज होती है. एक-दो बार झटका लगने के बाद मवेशी गलती से भी उन तारों के पास नहीं जाते हैं.

सतना के किसान चंदन सिंह की अनोखी बगिया, यहां दिखेंगे देश-विदेश के दुर्लभ पौधे, आप हैरान रह जाएंगे

2500 से 4000 रुपये तक मशीन
सागर के किसान सत्यम उपाध्याय लोकल 18 को बताते हैं कि यह मशीन 2500 से लेकर 4000 रुपये तक में आ जाती है. यह 240 वोल्ट की मशीन है और इससे 60 एकड़ तक की जगह को कवर किया जा सकता है. इसे लगाने के लिए खेत की जो हद होती है, उसके पास लकड़ियां रखते हैं, फिर प्लास्टिक के सहारे इन तारों को उनसे बांधते जाते हैं. इससे लकड़ियों पर और जमीन पर करंट नहीं आता है, केवल लोहे के तार में करंट दौड़ता रहता है. इस झटका मशीन के करंट से किसी को कोई नुकसान भी नहीं होता है और फसल भी आसानी से बची रहती है.

homeagriculture

मवेशियों से फसल बचाने को किसान दे रहे झटका, मामूली खर्च में हो जाएगा काम

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *