खंडवा जिले के मूंदी थाना क्षेत्र के ग्राम बौराणी में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर कीटनाशक पी लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मृतक नवलसिंह पांच एकड़ जमीन का मालिक था और प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों का कर्ज चुकाने के लिए
.
परिजन हीरालाल करोले ने बताया कि सोमवार शाम को नवलसिंह एक किसान के खेत में दवा छिड़कने गया था। बची हुई दवा को उसने अपने खेत में जाकर पी ली। गंभीर हालत में उसे पहले मूंदी अस्पताल और फिर खंडवा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि खेती में लगातार घाटे और तीन बेटियों की शादी के लिए लिए गए कर्ज ने नवलसिंह को आर्थिक तंगी में डाल दिया था। प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों के एजेंट लगातार वसूली का दबाव बना रहे थे।
किसान के पांच बच्चे, पीएम के बाद शव साैंपा
मृतक के पांच बच्चे हैं – एक बेटा और चार बेटियां, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है। मूंदी पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल से मर्ग डायरी मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
.