केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों को दी विदाई – Khandwa News


खंडवा | केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों को समारोह पूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने किया। विद्यार्थियों को उपहार भेंट कर स्वागत किया। समारोह में मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया। इनका संचालन रिया और तन्वी ने किया। कक्षा 11 की छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। वरिष्ठ शिक्षक सवनी प्रकाश, मनोज अवस्थी एवं लोकेंद्र यादव ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए उनके साथ बिताए यादगार पलों को साझा किया। प्राचार्य धनंजय पटेल एवं उपप्राचार्य हरेंद्र प्रसाद ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा आकृति ने किया। शिक्षक आलोक सिंह, वेणी शर्मा, यशस्वी गुप्ता एवं लक्ष्मी प्रसाद चौरे सहित अन्य मौजूद थे। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *