फटना तो दूर.. ठंड में भी चमकदार और गुलाबी रहेंगे होठ, अपनाएं आसान देसी नुस्खे

Last Updated:

Pink lips tips: सर्दियों में होठों का फटना आम बात है. लोग होठों को गुलाबी रखने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं तरह-तरह के प्रोडक्ट उपयोग करते हैं. आज हम को कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपको तुरंत फायदा दिखेगा.

सर्दियों का मौसम आते ही सबसे पहले असर हमारे होठों पर दिखाई देता है. ठंडी हवा और नमी की कमी के कारण होंठ रूखे, फटे और काले पड़ने लगते हैं. कई लोग महंगे लिप बाम और क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन थोड़ी सी देखभाल और घरेलू उपायों से भी होंठों को फिर से गुलाबी और मुलायम बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं सर्दियों में होंठों की देखभाल के आसान और असरदार तरीके.

नमी बनाए रखना है सबसे जरूरी
सर्दियों में होंठों का रूखा होना आम बात है. ऐसे में दिन में कई बार लिप बाम या नारियल तेल लगाना फायदेमंद होता है. रात को सोने से पहले देसी घी या शहद की हल्की परत होंठों पर लगाने से सुबह होंठ काफी मुलायम नजर आते हैं.

होठों की सफाई भी है जरूरी
जैसे चेहरे की स्क्रबिंग जरूरी होती है, वैसे ही होंठों की हल्की सफाई भी जरूरी है. हफ्ते में 2 बार चीनी और शहद को मिलाकर हल्के हाथों से होंठों पर रगड़ें. इससे होंठों की मृत त्वचा हटती है और उनका रंग धीरे-धीरे गुलाबी होने लगता है.

पानी पीना न भूलें
सर्दियों में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर में पानी की कमी होंठों को रूखा बना देती है. दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से होंठ अंदर से हेल्दी रहते हैं और उन पर दरारें नहीं पड़ती.

होठों को चूसने की आदत छोड़े
कई लोग होंठ सूखने पर उन्हें बार-बार चाटते हैं, लेकिन इससे होंठ और ज्यादा रूखे हो जाते हैं. लार में मौजूद तत्व होठों की नमी छीन लेते हैं, इसलिए इस आदत से बचना चाहिए.

प्राकृतिक चीजों का करें इस्तेमाल
चुकंदर का रस या गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट होंठों पर लगाने से उनका रंग निखरता है. रोजाना कुछ मिनट लगाने से होंठों की प्राकृतिक गुलाबी रंगत वापस आने लगती है.

संतुलित खानपान भी है जरूरी
विटामिन की कमी भी होंठों के कालेपन की वजह बनती है. हरी सब्जियां, फल और ड्राई फ्रूट्स खाने से होंठों के साथ-साथ पूरी त्वचा में निखार आता है.इसके साथ धूम्रपान से भी बचना चाहिए अक्सर सिगरेट पीने से भी हमारे होंठ काले हो जाते हैं.

SPF वाला लिप बाम लगाना न भूलें
सर्दियों में धूप हल्की लगती है, लेकिन इसकी UV किरणें होंठों को नुकसान पहुंचाती हैं. इससे होंठ काले पड़ सकते हैं और उनकी प्राकृतिक गुलाबी रंगत खत्म होने लगती है. ऐसे में SPF वाला लिप बाम बेहद जरूरी हो जाता है. बाहर निकलने से पहले SPF युक्त लिप बाम लगाने से होंठ धूप से सुरक्षित रहते हैं और लंबे समय तक मुलायम बने रहते हैं. दिन में 2 से 3 बार इसे दोबारा लगाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

homelifestyle

फटना तो दूर.. ठंड में भी चमकदार और गुलाबी रहेंगे होठ, अपनाएं आसान देसी नुस्खे

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *