अशोकनगर जिले के बांसापुर गांव में एक युवक की करंट लगने से मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शनिवार शाम करीब 4 बजे नीरज अहिरवार (20) खेत के रास्ते से गुजर रहा था।
.
कुछ दिन पहले ट्रैक्टर चालक लाल सिंह राजपूत खेत जोत रहा था। उसकी लापरवाही से बिजली की डोरी टूटकर गिर गई थी, इससे नीरज करंट की चपेट में आ गया।
नीरज को जिला अस्पताल अशोकनगर ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। रात 10 बजे डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया।
परिजन ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर की मांग पर अड़े रहे। पोस्टमार्टम के बाद भी उन्होंने शव लेने से मना कर दिया। रविवार शाम को पुलिस ने लाल सिंह राजपूत के खिलाफ धारा 106(1) VNS के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार के लिए ले लिया।
.