सुविधा…: अब दिल्ली के लिए रोज मिलेगी इंडिगो की फ्लाइट, अभी सप्ताह में 3 दिन थी – Gwalior News

फेस्टिव सीजन में यात्रियों की डिमांड को देखते हुए विमानन कंपनियों ने की प्लानिंग, पुणे और अहमदाबाद के लिए भी फ्लाइट शुरू करने की तैयारी

.

दीपावली के त्योहार को भले ही एक माह का समय बाकी है। मुंबई जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी मुंबई जाने वाली फ्लाइट नियमित चल रही थी लेकिन दिल्ली जाने वाली फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन चल रही थी। अब दिल्ली जाने वाली फ्लाइट मंगलवार से प्रतिदिन चलेगी।

इसी तरह बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट पहले से ही नियमित चल रही है। यात्रियों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन पुणे और अहमदाबाद विमान सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। यह सेवा भी दीपावली से पहले शुरू होने की उम्मीद है।

दशहरा का त्योहार 2 अक्टूबर को और दीपावली का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इन त्योहारों पर मुंबई और बेंगलुरू आने-जाने वाले यात्रियों ने अभी से अपने रिजर्वेशन करा लिया है। यही कारण है कि ट्रेनों में दीपावली तक मुंबई, बेंगलुरू, पुणे जाने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। त्योहारों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विमान कंपनियां यात्रियों की सुविधा के लिए फ्लाइट बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं।

इसी क्रम में इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली जाने वाली अपनी फ्लाइट नियमित चलाने का निर्णय लिया है। 16 जून से ये दिल्ली जाने वाली फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलाई जा रही थी। इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर मनिंदर श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली से यह फ्लाइट दोपहर 12:10 बजे चलकर ग्वालियर आएगी। ग्वालियर से दोपहर 12:45 बजे मुंबई के लिए प्रस्थान करेगी।

इसी तरह मुंबई से आने वाली फ्लाइट दोपहर 2:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर इंडिगो एयरलाइंस ग्वालियर से पुणे के लिए फ्लाइट शुरू करने पर भी विचार कर रहा है। अक्टूबर माह में इसकी विधिवत घोषणा कर दी जाएगी। इसी तरह एयर इंडिया की बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट शाम 4:40 बजे रवाना हो रही है । यह फ्लाइट नियमित चलाई जा रही है।

आकासा एयर लाइंस भी फ्लाइट शुरू करने की तैयारी में

आकासा एयर लाइंस भी फ्लाइट शुरू करने की तैयारी कर रहा है एयरपोर्ट के डायरेक्टर आभास गोस्वामी ने बताया कि आकासा एयर लाइंस अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू करेगा। यह फ्लाइट दिल्ली से चलकर ग्वालियर आएगी और यहां से अहमदाबाद जाएगी। इसकी फ्लाइट का टाइम टेबल और चालू होने की घोषणा अक्टूबर माह में आकासा एयर लाइंस घोषित कर देगा।

अभी अहमदाबाद जाने के लिए सिर्फ एक ही ट्रेन अहमदाबाद आगरा फोर्ट एक्सप्रेस है जिसके कारण उसमें लंबी वेटिंग रहती है। फ्लाइट शुरू हो जाने से अहमदाबाद जाने और वहां से आने वाले यात्रियों को समय तो बचेगा ही साथ ही उनका सफर भी आसान होगा। सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट (कासो) अरविंद शर्मा ने बताया कि मुंबई और बेंगलुरू जाने वाले यात्रियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *