महंगी क्रीम फेल! गार्डन में मौजूद यह छोटा सा पौधा सर्दियों में आपके चेहरे को देगा पार्लर जैसा निखार

Last Updated:

Aloe Vera for Winter Skin Care: सर्दियों में रूखी त्वचा. झुर्रियों और कालेपन से बचने के लिए एलोवेरा एक रामबाण उपाय है. इसमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज कर प्राकृतिक निखार लाते हैं.

सर्दियों का मौसम जहाँ ठंडक और राहत लेकर आता है, वहीं यह त्वचा के लिए कई परेशानियां भी खड़ी कर देता है. खासतौर पर इस मौसम में लोगों को सबसे ज्यादा चिंता चेहरे की झुर्रियों और त्वचा के कालेपन को लेकर रहती है. ठंडी हवा और नमी की कमी के कारण त्वचा रूखी होने लगती है, जिससे समय से पहले झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं और चेहरे की प्राकृतिक चमक भी फीकी पड़ जाती है. महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के बावजूद कई बार मनचाहा असर नहीं मिल पाता.

news 18

ऐसे में एक आसान, सस्ता और देसी उपाय आपके घर या गार्डन में ही मौजूद है. हम बात कर रहे हैं एलोवेरा के पौधे की, जिसे आयुर्वेद में त्वचा के लिए वरदान माना गया है. एलोवेरा में मौजूद प्राकृतिक गुण त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं और उसे नमी प्रदान करते हैं. इसमें विटामिन A, C, E और एंटीऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करते हैं. यही वजह है कि इसे सौंदर्य के लिए सबसे भरोसेमंद विकल्प माना जाता है.

news 18

यही वजह है कि एलोवेरा का नियमित इस्तेमाल झुर्रियों को कम करने और चेहरे की रंगत निखारने में बेहद कारगर माना जाता है. एलोवेरा का उपयोग करना भी बेहद आसान है. इसके लिए सबसे पहले एलोवेरा के पौधे से एक ताजा पत्ता तोड़ लें. पत्ते को अच्छी तरह धोकर उसमें से जैल निकाल लें. इस जैल को सीधे अपने चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं. ध्यान रखें कि जैल को लगाते समय त्वचा पर हल्की मसाज करें ताकि यह अच्छी तरह से त्वचा में समा जाए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

news 18

इसके बाद इसे लगभग 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें. कुछ समय के बाद चेहरे को हल्के ठंडे पानी से धो लें. ध्यान रखें कि धोने के दौरान साबुन या फेसवॉश का इस्तेमाल न करें, ताकि एलोवेरा के पोषक तत्व त्वचा में बने रहें. नियमित रूप से इस उपाय को अपनाने से कुछ ही दिनों में चेहरे का रूखापन कम होने लगता है और त्वचा मुलायम व चमकदार नजर आने लगती है. धीरे-धीरे झुर्रियों में भी कमी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगती है.

news 18

और चेहरे का कालापन दूर होने लगता है. विशेषज्ञों के अनुसार सप्ताह में कम से कम तीन से चार बार एलोवेरा का इस्तेमाल करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. हालांकि, संवेदनशील त्वचा (Sensitive Skin) वाले लोगों को पहले पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए. कुल मिलाकर, सर्दियों में खूबसूरत और स्वस्थ त्वचा पाने के लिए एलोवेरा एक भरोसेमंद, प्राकृतिक और देसी समाधान साबित हो सकता है.

homelifestyle

महंगी क्रीम फेल! गार्डन में मौजूद यह छोटा सा पौधा सर्दियों में आपके चेहरे को..

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *