एक निजी होटल में बैठक आयोजित की गई।
मध्यप्रदेश मीणा समाज सेवा संगठन की बैठक एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश संरक्षक सहित, प्रदेश कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बनाई गई।
.
मिली जानकारी के अनुसार मीणा समाज सेवा संगठन जिला गुना इकाई के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी मीणा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। अतिथियों के स्वागत के बाद बैठक की औपचारिक शुरुआत हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने पूर्व के कार्यक्रमों को रिपोर्ट पेश की। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बनाई गई। जिलाध्यक्ष ने संरक्षक, आमंत्रित सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची भी जारी की। जिलाध्यक्ष ने 81 सदस्यों की सूची जारी की।
जारी सूची में चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची, उनके पति IRS प्रद्युम्न मीना, पूर्व विधायक ममता मीना और उनके पति रिटायर्ड IPS रघुवीर सिंह मीणा को प्रदेश संरक्षक बनाया गया है। वहीं पूर्व कमिश्नर कैलाश नारायण मीणा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अनिरुद्ध मीणा, भीकम सिंह और रामसेवक मीणा को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।
प्रदेश के लिए भी नियुक्तियां की गई हैं।

21 जिला आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।

18 सदस्यों को जिला संरक्षक बनाया गया है।

22 जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए हैं।
.