दाल में नमक ज्यादा? जानिए तुरंत इसे संतुलित करने के आसान तरीके

Last Updated:

भारतीय खाने में दाल का महत्व बेहद खास है और दाल के बिना थाली अधूरी मानी जाती है. लेकिन, अक्सर रसोई में दाल बनाते समय सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि इसमें नमक ज्यादा हो जाता है. ज्यादा नमक न केवल खाने का स्वाद बिगाड़ देता है बल्कि सेहत के लिए भी हानिकारक हो सकता है. हालांकि, कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर दाल का स्वाद तुरंत संतुलित किया जा सकता है. आइए जानते हैं ये कारगर तरीके…

सबसे आसान और परंपरागत उपाय है आटे की लोई. अगर दाल में नमक ज्यादा हो गया है तो आटे की छोटी लोई बनाकर दाल में डालें और कुछ देर उबालें. यह लोई अतिरिक्त नमक को सोख लेती है और दाल का स्वाद संतुलित कर देती है. उबालने के बाद लोई को निकालकर फेंक देना चाहिए.

दाल

दाल में नमक अधिक हो जाए तो उबला हुआ या कच्चा आलू डालना भी कारगर तरीका है. आलू नमक को अपने अंदर खींच लेता है और स्वाद कम कर देता है. कुछ देर बाद आलू को निकालकर अलग कर दें, इससे दाल का स्वाद पहले जैसा हो जाता है.

दाल

अगर दाल में नमक ज्यादा हो गया है तो इसमें थोड़ा दही या मलाई डाल सकते हैं. इससे दाल का स्वाद हल्का हो जाता है और नमक का असर कम हो जाता है. यह तरीका खासकर अरहर और मूंग की दाल में प्रभावी होता है.

दाल

दाल में नींबू का रस डालने से भी नमक की तीव्रता कम हो जाती है. नींबू की खटास स्वाद को संतुलित करती है और दाल में चटपटा स्वाद भी आ जाता है.

दाल

अगर दाल गाढ़ी हो तो इसमें पानी डालकर उबालना भी एक आसान उपाय है. इससे नमक का असर कम हो जाएगा और दाल पतली भी हो जाएगी. हालांकि, स्वाद बनाए रखने के लिए मसालों की मात्रा थोड़ा बढ़ानी पड़ सकती है.

दाल

रसोई में छोटी-सी गलती भी खाने का स्वाद बिगाड़ सकती है, लेकिन घरेलू नुस्खों से इसे तुरंत ठीक किया जा सकता है. आटे की लोई, आलू, दही, नींबू या पानी डालने जैसे आसान उपाय अपनाकर दाल का नमक संतुलित किया जा सकता है. ये तरीके न सिर्फ स्वाद सुधारते हैं बल्कि सेहत पर भी कोई बुरा असर नहीं डालते.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दाल में नमक ज्यादा? जानिए तुरंत इसे संतुलित करने के आसान तरीके

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *