Exam Tips: MP बोर्ड परीक्षा 11 फरवरी से.. 35 दिन में तैयारी कैसे करें, एक्सपर्ट से जानें पास से मेरिट तक का फॉर्मूला

Last Updated:

Exam Tips: मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट सीएम राइज स्कूल सागर के प्राचार्य और पिछले 39 सालों से शिक्षण कार्य कर रहे विनय दुबे बताते है कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए अब लगभग 35-40 दिन का समय ही बचा हुआ है. ऐसे बच्चे जो अभी तक ठीक से पढ़ नहीं पाए है. उन्हें सबसे पहले विद्यालय में जो महत्वपूर्ण और आवश्यक प्रश्न हल कराए जा रहे है. उनका नियमित घर पर अभ्यास करना चाहिए. कुछ कठिन विषय होते है जैसे गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, उनमें पिछले पांच वर्षों के प्रश्न पत्रों का हल करना चाहिए.

MP Board Exam 2026: मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा 11 फरवरी 2026 से बोर्ड परीक्षाएं शुरू की जाएंगी. टाइम टेबल जारी होने के बाद से ही छात्र अच्छे अंक लाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, कई छात्र ऐसे होते हैं जो ठीक से पढ़ाई नहीं कर पाते. ऐसे में जिन छात्रों ने 8 महीनों में पढ़ाई नहीं की है और पास होना चाहते हैं या अच्छे अंक चाहते हैं, और वही छात्र जो निरंतर पढ़ाई कर रहे हैं और 100 में से नंबर या मेरिट लिस्ट में टॉप करना चाहते हैं. उनके लिए हम कुछ टिप्स लेकर आए हैं. जिनका पालन कर वे अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं.

मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट सीएम राइज स्कूल सागर के प्राचार्य और पिछले 39 सालों से शिक्षण कार्य कर रहे विनय दुबे बताते है कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए अब लगभग 35-40 दिन का समय ही बचा हुआ है. ऐसे बच्चे जो अभी तक ठीक से पढ़ नहीं पाए है. उन्हें सबसे पहले विद्यालय में जो महत्वपूर्ण और आवश्यक प्रश्न हल कराए जा रहे है. उनका नियमित घर पर अभ्यास करना चाहिए. कुछ कठिन विषय होते है जैसे गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, उनमें पिछले पांच वर्षों के प्रश्न पत्रों का हल करना चाहिए.

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा वन लाइनर प्रश्न दिए गए है. उनका नियमित रूप से हल करते रहना चाहिए. शिक्षकों द्वारा सिखाए गए और बताए गए प्रश्नों का अभ्यास करना चाहिए. खान-पान पर ध्यान देना चाहिए और स्वस्थ रहना चाहिए. जिससे सफलता निश्चित होगी. जो विद्यार्थी मेरिट में आना चाहते हैं, उन्हें वन लाइनर प्रश्नों के साथ कठिन प्रश्नों का भी अभ्यास करना चाहिए. कठिन प्रश्नों का नियमित अभ्यास करने से वे स्मृति में रह जाते है. जिससे पेपर में प्रश्न हल करने में आसानी होती है और अच्छे अंक मिलते है.

जो बच्चे स्कूल में पढ़ रहे है या शिक्षक अपने स्कूल में विद्यार्थियों के अच्छे अंक लाना चाहते है वे हमारे स्कूल की तरह कुछ कर सकते है. जैसे कमजोर बच्चों की रिमेडियल क्लास चलाना. 10वीं और 12वीं कक्षा के बच्चों को चार समूहों में विभाजित कर उनकी क्षमता के अनुसार क्लास करवाई जा रही है और प्रश्न हल करवाए जा रहे हैं, ताकि वे आसानी से परीक्षा पास कर सकें.

जो मेरिट में आ सकते हैं उनके लिए बार-बार शिक्षकों द्वारा प्रश्न पत्र तैयार किए जा रहे है और हल करवाए जा रहे है. नियमित अभ्यास से बच्चों को अपनी खामियों का पता चल रहा है और पेपर हल करने की गति बढ़ रही है. ऐसे स्कूल जहां शिक्षकों की कमी है. वहां के बच्चे इंटरनेट से प्रश्न पत्र डाउनलोड करके हल कर सकते है. बोर्ड द्वारा भी पिछले वर्षों के कई प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए गए है. जिनका लगातार अभ्यास करें. इससे उन्हें पता चल जाएगा कि पेपर कैसा आता है. 3 घंटे का पेपर कितने समय में पूरा कर सकते है. उन्हें और कितनी तेजी से करना है. कहां कमी हो रही है, कहां कितना लिखना है. बार-बार अभ्यास से सफलता और अच्छे अंक निश्चित मिलेंगे.

homecareer

बिना पढ़े भी पास और पढ़कर टॉप कैसे करें? एमपी बोर्ड छात्रों के लिए खास टिप्स

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *