पाकिस्तान टीम का होने वाला है कायापलट! दिग्गज क्रिकेटर के दावे से सब हैरान

2026 टी20 वर्ल्ड कप के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम में उथल-पुथल मचने वाली है. पाक टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक जाने में नाकाम रही थी और छोटी टीमों को हराने में भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के पसीने छूट गए थे. अब खबर है कि कोच माइक हेसन कि छुट्टी हो सकती है.

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने बहुत बड़ा दावा करके कहा है कि जो लोग पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन को सलाह देते हैं. अब माइक हेसन उन सलाहकारों की पसंद नहीं रहे हैं. याद दिला दें कि माइक हेसन मई 2025 में पाक टीम के हेड कोच बने थे और कोच बने उन्हें एक साल भी पूरा नहीं हुआ है.

माइक हेसन के कोच रहते पाकिस्तान टीम एशिया कप 2025 का खिताब जीतने में नाकाम रही. अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाक टीम सुपर-8 स्टेज से आगे नहीं जा पाई थी. पाकिस्तान का प्रदर्शन इतना खराब रहा कि पूरे टूर्नामेंट में उसे सिर्फ एक फुल-मेंबर देश के खिलाफ जीत मिली.

बासित अली ने दावा करके कहा कि माइक हेसन अब मोहसिन नकवी के सलाहकारों की नजरों में नहीं रह गए हैं. उन्होंने यह तक कहा कि अब 15 सदस्यीय टीम के चयन में माइक हेसन को जो आजादी मिल रही थी, वह अब उनसे छीनी जा सकती है. इसके अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस में चयनकर्ता आकिब जावेद ने बड़ा खुलासा करके बताया कि बाबर आजम और फखर जमान के चोटिल होने की खबर भी छुपाई गई थी.

पाकिस्तान टीम का कोच बदलने का सिलसिला लंबे समय से चला आ रहा है. उनसे पहले गैरी कर्स्टन, टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी भी विवादों के बीच कोचिंग पद छोड़ चुके हैं. उससे पहले अजहर महमूद और मोहम्मद हफीज और उनसे पहले ग्रेंट ब्रैडबर्न को भी थोड़े समय बाद ही हटा दिया गया था.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के खिलाफ 11 साल बाद किसी बांग्लादेशी ने लगाया शतक, 25 साल के प्लेयर ने रचा इतिहास

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *