Last Updated:
Uma Bharti on Ladli Behna: पूर्व सीएम उमा भारती ने राज्य के हर घर में गायों की संख्या बढ़ाने के लिए सीएम मोहन यादव के सामने प्रस्ताव रखा है, जिसमें हर एक लाडली बहनों एक गाय मिलनी चाहिए. जिसपर राज्य सरकार विचार कर रही है.
Uma Bharti on Ladli Behna: मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम और वरिष्ठ बीजेपी लीडर उमा भारती ने एमपी सरकार के सामने गाय को लेकर एक प्रस्ताव रखा है, जिसमें सुझाव दिया है कि एमपी की हर एक लाडली बहनों को गायें देनी चाहिए. इससे महिलाएं ज्यादा से ज्यादा आत्मनिर्भर बनेंगी. फिलहाल, उनके इस प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने विचार करने की बात कही है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य भर में गाय के दूध के सेवन को बढ़ावा मिलेगा. वहीं, गौ संरक्षण और शराबबंदी को एक साथ जोड़ा जाना चाहिए.
भारती ने कहा कि वह राज्य में लोगों को शराब पीने के बजाय गाय का दूध पीने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक अभियान चलाएंगी. इससे लोग गाय पालेंगे और दूध उत्पादन भी बढ़ जाएगा. उन्होंने यह बयान ‘गौ संवर्धन’ कार्यक्रम के दौरान दिया. आपको बता दें, यह कार्यक्रम मां बेटी बाई फाउंडेशन नामक एक गैर सरकारी संगठन द्वारा आयोजित था. इसमें भाजपा नेता भारती ने कहा कि गौ संरक्षण के साथ-साथ राज्य के हर घर में गायों की संख्या बढ़ानी होगी.
लाडली बहनों को मिले गाय
इस बीच उन्होंने यह भी प्रस्ताव रखा कि राज्य सरकार मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना के हर एक लाभार्थी को कम से कम एक गाय दें. लाडली बहना योजना के लाभार्थियों को गाय देने से उनकी इनकम 3,000 रुपये से बढ़कर 8,000-10,000 रुपये प्रति माह होगी और सभी महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी. इसके अलावा भाजपा नेता भारती ने पशुपालन को बढ़ावा देने के सीएम मोहन यादव के प्रयासों की भी प्रशंसा की.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें
.