Last Updated:
Singhade Ki Kheti: सहरसा के बलुआहाट गांव निवासी किसान मोहम्मद ताहिर ने बेकार जमीन पर सिंघाड़ा की खेती कर सालाना 100000 रुपये कमा रहे हैं. बता दें कि सिंघाड़े की कीमत छठ महापर्व पर ज्यादा होती है.
सहरसा: बिहार के सहरसा जिले में एक गांव बलुआहाट है. यहां गांव के किसान मोहम्मद ताहिर बेकार भूमि पर भी खेती करने के लिए मशहूर हैं. वह बेकार पड़ी जमीन में भी लहलहाती फसलों को उपजा देते हैं. जो जमीन कभी फसल उगाने लायक नहीं थी. वह उस जमीन पर सिंघाड़ा फल की खेती से लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं. उनकी खेती के तरीके को देखकर कई किसान भी इस फसल की ओर रुख कर चुके हैं.
बता दें कि सहरसा के इस इलाके में किसानों के लिए बेकार भूमि अब कमाई का जरिया बन गई है . आस्था के महापर्व छठ में सिंघाड़ा फल की डिमांड चरम पर पहुंच जाती है. ऐसे में किसान मो ताहिर ने अपने 2 बीघा खेत में सिंघाड़ा की खेती की है. गर्मी के मौसम में बुआई की जाने वाली यह फसल दिवाली-छठ तक तैयार हो जाती है. खाने में मीठा, रसीला और स्वादिष्ट सिंघाड़ा व्रत-उपवास का प्रिय फल माना जाता है. छठ महापर्व पर इस फल की बाजारों में जमकर बिक्री होती है.
2 बीघा से 100000 का मुनाफा
बलुआहाट जैसे इलाकों में मानसून के बाद खेतों में पानी ठहरना आम समस्या है. यहां किसानों की पारंपरिक फसलें जैसे धान या सब्जियां पानी में डूब जाती हैं. ऐसे में मोहम्मद ताहिर बताते हैं कि उनकी भी 2 बीघा जमीन बर्बाद हो जाती थी. इसी दौरान उन्हें सिंघाड़ा फल की खेती के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने अप्रैल-मई में नर्सरी लगाई. जहां जून में पौधों की रोपाई की. अब 2 बीघा जमीन पर सिंघाड़ा की फसल तैयार हो गई है. इस खेती से वह सालान 100000 रुपये की आमदनी कर रहे हैं. दिवाली और छठ पूजा में इस फल की ज्यादा मांग रहती है. साथ ही कीमतें भी आसमान के भाव रहती हैं. ऐसे में वह इस फसल से तगड़ी कमाई कर लेते हैं.
सिंघाड़ा बिहार के निचले इलाकों के किसानों के लिए वरदान है. सहरसा सहित अन्य कोशी इलाके में इसका रकबा लगातार बढ़ रहा है. यह एक जलीय फसल है, जो 2-3 फीट पानी वाले तालाब, पोखर या खेतों में उगती है. जहां इसकी गर्मी में बुआई की जाती है. उनकी खेती को देखकर कई किसान इस फसल की खेती कर रहे हैं. वहीं, मोहम्मद ताहिर के साथ उनके परिवार के 5 सदस्य भी इस खेती में लगे हुए हैं.
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. …और पढ़ें
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. … और पढ़ें
.