Gua Sha For Glowing Skin: समय के साथ चेहरे पर झुर्रियां आना नेचुरल प्रक्रिया है. जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे स्किन पतली और शुष्क होती जाती है, जिससे झुर्रियां पड़ने लगती हैं. सिर्फ चेहरा ही नहीं, इसका असर शरीर के अंग-अंग पर पड़ता है. ऐसे में लोगों की चिंताएं बढ़ने लगती हैं कि उनके चेहरे से जवानी का नूर खत्म हो रहा है. 60 की उम्र में भी जवां दिखने के लिए लोग तमाम ब्यूटी प्रोडक्ट यूज करते हैं, इसके बाद भी उन्हें लाभ नहीं होता है. लेकिन, इस बात को भी आप झुठला नहीं सकते कि कुछ लोगों की स्किन 60 में भी 30 की लगती है. यानी कुछ लोगों में उम्र का असर बहुत धीमा होता है.
ऐसा चीन के लोग में बहुत देखा जाता है. इसके लिए वो एक खास तकनीक का यूज करते हैं और वो है… गुआ शा (Gua Sha). जी हां, गुआ शा का इस्तेमाल चीन से होता आ रहा है, जो आज ब्यूटी इंडस्ट्री में तेजी से फेमस हो रहा है. इसका यूज करने से चेहरे को कई लाभ हो सकते हैं. अब सवाल है कि आखिर गुआ शा तकनीक क्या है? गुआ शा के फायदे क्या हैं? गुआ शा के इस्तेमाल का सही तरीका क्या है? आइए जानते हैं इस बारे में-
गुआ शा (Gua Sha) क्या है?
क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, गुआ शा एक ऐसी तकनीक है, जो आमतौर पर एक्यूपंक्चरिस्ट या मसाज थेरेपिस्ट द्वारा की जाती है. इस ट्रेडिशनल चाइनीज मेडिकवाल टेक्निक से त्वचा पर हल्का सा रिलैक्सिंग दबाव पड़ता है. इस दबाव के चलते ब्लड संचार को बढ़ावा मिलता है. इसके अलावा, मसल्स में मौजूद तनाव को भी कम किया जाता है. इस तकनीक में एक खास टूल का इस्तेमाल होता है, जो आमतौर पर जेड या गुलाब क्वार्ट्ज जैसे पत्थरों से बनता है. इस मसाज को त्वचा पर धीरे-धीरे रगड़कर किया जाता है. इससे थकी और मुरझाई त्वचा फिर से जीवित हो जाती है. यह तकनीक न केवल त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने में सहायक है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करती है.
चेहरे पर गुआ शा रगड़ने के फायदे
ब्लड फ्लो बढ़ाए: गुआ शा मसाज त्वचा के लिए रामबाण की तरह काम करता है. इस पत्थर को चेहरे पर रगड़ने से ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद मिलती है. शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होने से स्किन की रंगत में सुधार, झुर्रियों और फाइन लाइन्स में कमी आ सकती है.
सूजन कम करे: आजकल चेहरे की सूजन यानी पफीनेस एक गंभीर समस्या बन चुकी है. खासकर नींद की कमी या स्ट्रेस के कारण. गुआ शा से की जाने वाली मसाज लिम्फेटिक सिस्टम को एक्टिवेट करती है, जिससे शरीर में जमे हुए टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और सूजन में राहत मिलती है.
दर्द से राहत: गुआ शा केवल ब्यूटी टूल ही नहीं, बल्कि यह एक रिलैक्सिंग टूल भी है. इसका सही यूज करने से चेहरे, गर्दन और कंधों की जकड़ी हुई मांसपेशियों में दर्द से राहत मिलती है. इस मसाज को करने से मानसिक तनाव और सिरदर्द में भी आराम मिलता है.
गुआ शा का खुद कैसे करें इस्तेमाल
सबसे पहले गुआ शा स्टोन को साफ़ करें. इसको उबलते पानी में या ब्लीच के घोल में भिगोकर साफ किया जा सकता है. फिर अपने चेहरे को मॉइस्चराइज़ करने के लिए लोशन या सीरम लगाएं. इससे आपके गुआ शा टूल को आपकी त्वचा पर आसानी से लगाने में मदद मिलेगी. ध्यान रखें कि, चेहरे की बनावट आपके शरीर के बाकी हिस्सों से पतली होती है, इसलिए ज़्यादा दबाव न डालें. हालांकि, थोड़ी सी लालिमा आनी शुरू हो जानी चाहिए, लेकिन इतनी भी नहीं कि दर्द हो. अगर आप अपनी आंखों के नीचे मसाज कर रहे हैं, तो इस आप अपनी नाक से शुरू करें और अपने गुआ शा टूल को बाहर की ओर ले जाएं. इसके अलावा, चेहरे के उन हिस्सों को छोड़ दें जहां आपको सूजन हो रही है. इस जगहों पर दबाव पड़ने से कोशिकाएं फट सकती हैं और आपके चेहरे पर चोट के निशान पड़ सकते हैं.