Last Updated:
kalmi saag benefits for men: सर्दियों में कई तरह की हरी पत्तेदार सब्जियां, साग मिलने लगते हैं. ये बेहद पौष्टिक और हेल्दी होते हैं, जिन्हें खाने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती. खून बढ़ता है. शारीरिक स्टैमिना, ताकत, बढ़ता है. ऐसा ही एक साग है कलमी साग, जो पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसे खाकर शरीर की ताकत, स्टैमिना बढ़ती है. इंफर्टिलिटी की समस्या दूर हो सकती है. जानिए कलमी साग के फायदे यहां…
साग ठंड के मौसम में खूब मिलता है. आमतौर पर लोग पालक साग, सरसों, बथुआ, मेथी, मूली, चौलाई का साग ही खाते हैं या जानते हैं. लेकिन एक साग ऐसा है, जिसके बारे में शायद बहुत कम लोग सुने होंगे. इस साग का नाम है कलमी साग (Kalmi saag). भारतीय खानपान में साग बहुत अहम रोल निभाता है. ढेरों पोषक तत्वों से भरपूर कलमी साग पुरुषों के लिए खासकर काफी हेल्दी होता है. यहां जानिए कलमी साग किस तरह से पुरुषों की सेहत को लाभ पहुंचा सकता है.

कलमी साग में विटामिन ए, सी, के, बी-कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि ढेरों होते हैं. उत्तर भारत में कलमी साग से जाना जाता है और इसे वाटर स्पिनेच (Water Spinach), नारी का साग भी कहा जाता है. ये पालक की तरह होता है. इसमें पानी ज्यादा होता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कल्मी साग में बीटा कैरोटीन और विटामिन सी भरपूर होता है, जो शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है. इस साग की सब्जी बनाई जाती है. इसे खाने से पुरुषों की शारीरिक ताकत बढ़ती है.

कुछ लोग कलमी साग का जूस बनाकर पीते हैं. जिन लोगों को जूस पसंद नहीं है, वे इसे बैंगन, आलू या शकरकंद जैसी सब्जियों के साथ मिलाकर पकाते हैं. इस साग को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना चाहिए. गैस पर एक बर्तन रखकर उसमें दो टीस्पून तेल डालें. फिर उसमें हरी मिर्च का पेस्ट, प्याज और कटा हुआ लहसुन डालकर मिलाएं. इसके बाद कटे हुए साग और स्वाद के अनुसार नमक डालें. दो मिनट पकाने के बाद कलमी साग की सब्जी खाने के लिए तैयार हो जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कलमी साग का नाम सुनकर कई लोग हंसते हैं. ये साग ज्यादा नमी वाली जगह पर उगता है, इसलिए कुछ लोग पूछते हैं कि इसे खाना चाहिए या नहीं. लेकिन ये साग बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो पाचन, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर आदि दूर करता है.

कल्मी साग की पत्तियों में विटामिन ए, सी, आयरन और पानी होता है. ये शरीर, त्वचा और दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद है. इसे खाने से डायबिटीज जैसी बीमारियों से राहत मिल सकती है. डायबिटीज वाले लोग भी ये साग खाकर अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं.

इस साग को नियमित खाने से इसमें मौजूद मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर कम करता है. साथ ही, इसमें मौजूद फोलेट हानिकारक केमिकल्स जैसे होमोसिस्टीन को दूर करने में मदद करता है.

कलमी साग पुरुषों में वीर्य की संख्या बढ़ाती है. ये साग मर्दाना ताकत को भी बढ़ाती है. पुरुषों की सेहत को कमाल रखता है. कई रोगों से बचाए रखता है कलमी साग. दवा की तरह काम करता है. अगर आपको लिवर की परेशानी है, तो आप कलमी साग की अलग-अलग सब्जियां बना सकते हैं. इसके सेवन से पुरुषों की शारीरिक ताकत, स्टैमिना, ऊर्जा आदि में इजाफा हो सकता है. 60 की उम्र में जाकर भी आपको महसूस होगा कि आप जवां हैं. पूरी तरह से फिट हैं.