सीलन पड़ी दीवार भी लगेगी खूबसूरत, जानें किचन को मॉर्डन लुक देने का आसान तरीका

Last Updated:

Kitchen Makeover Tips: किचन का बोरिंग लुक से परेशान हैं तो ये आसान तरीका आपके लिए है. इससे आप सीलन वाली दिवारों को भी खूबसूरत वॉल में बदल सकते हैं. इसके लिए ज्यादा खर्च और मेहनत की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

Zoom

How To Do Kitchen Makeover: इसमें कोई दोराय नहीं कि किचन घर का सबसे अहम हिस्सा होता है, लेकिन ज्यादा घरों में इसे सबसे ज्यादा नजरअंदाज भी किया जाता है. फिर वो चाहे इसका इंटीरियर हो या फिर इसकी सफाई. कई घरों में तो किचन की दीवारे सीलन से खराब तक हो जाती है.

सीलन वाली दीवारों को रिपेयर करना एक खर्चीला और टाइम टेकिंग टास्क है. इसके लिए कारीगर को भी बुलाना पड़ सकता है. ऐसे में लोग इसे जस का तस ही छोड़ देते हैं. इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसा सस्ता समाधान लाए हैं, जिसके लिए आपको न तो ज्यादा खर्च करने की जरूरत है, और न ही किसी कारगर को बुलाने की. किचन का रातोंरात मेकओवर और सीलन वाली दीवारों खूबसूरत बनाने का आसान तरीका और कुछ नहीं बल्कि वॉलपेपर है. इसे आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं.

कैसे खरीदें किचन के लिए बेस्ट वॉलपेपर

वाटरप्रूफ या विनाइल वॉलपेपर
किचन में इस्तेमाल के लिए वाटरप्रूफ या विनाइल वॉलपेपर लगाना बेहतर होता है. यह पानी नहीं सोखता और दीवारों को लंबे समय तक सुरक्षित रखता है.

ज्योमेट्रिक या स्ट्राइप्ड डिजाइन
अगर किचन की दीवारें ज्यादा खराब हैं, तो हल्के डिजाइन उन्हें पूरी तरह नहीं छिपा पाते. ऐसे में ज्योमेट्रिक या स्ट्राइप्ड डिजाइन सही रहते हैं. ये डिजाइन मॉडर्न और साफ-सुथरा लुक देते हैं.

नेचर-इंस्पायर्ड प्रिंट
प्रकृति से जुड़े डिजाइन जैसे पत्ते, पेड़ या फूलों के हल्के प्रिंट किचन को ताजगी देते हैं. ऐसे वॉलपेपर से काम करते समय अच्छा महसूस होता है. अगर आप यूनिक और अलग लुक चाहती हैं, तो नेचर-इंस्पायर्ड डिजाइन अच्छा विकल्प है.

टाइल, ब्रिक और 3D लुक
आजकल कई लोग टाइल-लुक, ईंटों जैसे डिजाइन, 3D इफेक्ट या ब्लैक-व्हाइट थीम वाले वॉलपेपर पसंद करते हैं. वुड या नेचुरल वॉर्म कलर वाले डिजाइन भी किचन को स्टाइलिश बनाते हैं. इनकी तस्वीरें देखकर आप आसानी से तय कर सकती हैं कि कौन-सा डिजाइन आपके किचन पर अच्छा लगेगा.

फ्लोरल वॉलपेपर
फूलों वाले वॉलपेपर किचन को रंगीन और फ्रेश लुक देते हैं. इनकी खास बात यह है कि आप इन्हें जब चाहें बदल सकती हैं. अगर कुछ समय बाद नया लुक चाहिए, तो बस वॉलपेपर बदल दें. आजकल रंग-बिरंगे फूलों वाले डिजाइन काफी पसंद किए जा रहे हैं.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *