यूरोप, अमेरिका, दुबई, सऊदी सब फेल! ₹11000 में मिल रहा इस देश का वीजा, बनेगा भारतीयों की पहली पसंद

Last Updated:

Foreign Country Visa: अमेरिका-यूरोप अब पुराना हो गया. इस देश ने अपने यहां आने वाले लोगों को 11 हजार में वीजा दे रहा हैं. आप यहां की परमानेंट वीजा के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं.

यूरोप-US, दुबई, सब फेल! ₹11000 में लें इस देश का वीजा, भारतीयों की पहली पसंदये देश भारतीयों का खूब लुभा रहा है.
हाल के वर्षों में भारतीयों का विदेशों में पलायन और वहीं बसने का रुझान तेजी से बढ़ रहा है. आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) के आंकड़ों के अनुसार 2025 के अंत तक तकरीबन 20 लाख भारतीयों के विदेश जाने की संभावना है. 2023 में जून तक 87,026 लोगों ने नागरिकता छोड़ दी थी. इसी आंकड़े के अनुसार, 2025 तक 4,300 भारतीय करोड़पतियों के पलायन और 2 मिलियन छात्रों के विदेश जाने का अनुमान है. बता दें कि सबसे ज्यादा भारतीय या तो अमेरिका या फिर सऊदी में रहते हैं. मगर अब एक देश अपने वीजा आवेदन की राशि को इतना कम कर दिया है कि सभी भारतीयों का पहला पसंद बन जाएगा. प्राकृतिक रूप से धनी इस देश में जाने के लिए मात्र 11 हजार रुपये में वीजा आवेदन कर सकते हैं. मगर, यहां बसने के लिए कुछ शर्तों का पालन करना होगा

मलेशिया के सपनों की शहरें और प्राकृतिक सुंदरता का शानदार मिश्रण है. कुआलालंपुर की फर्राटेदार सड़कों और ऊंची इमारतों से लेकर पेनांग की सांस्कृतिक आकर्षण और सेलांगोर में भव्य बाटू गुफाएं यहां लोगों को बसने के लिए लुभाता है. जो लोग मलेशिया को अपना घर बनाना चाहते हैं, बसना चाहते हैं, उनके लिए अच्छी खबर है. मात्र 11 हजार रुपये में आप वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही स्थायी निवास (Permanent Residence) एक ऑप्शन है. सबसे बड़ी बात भारतीय भी यहां के लिए आवेदन कर सकते हैं.

मलेशिया में स्थायी निवास का क्या मतलब है?

मलेशिया में स्थायी निवास (PR) विदेशियों को देश में बिना किसी निश्चित समय सीमा तक रहने, काम करने और अध्ययन करने का अधिकार देता है. हालांकि PR वाले नागरिकों को कुछ अधिकारों का लाभ नहीं मिलता, जैसे मतदान, फिर भी उन्हें कई स्थानीय सुविधाओं का लाभ मिलता है. इनमें मलेशिया की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा प्रणाली और अस्थायी वीजा वालों से ज्यादा लाभ मिलता है.

मलेशिया PR के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

स्किल्ड प्रोफेशनल्स: विदेशी, जिनमें भारतीय भी शामिल हैं, जिन्होंने मलेशिया में कम से कम पांच सालों तक वैध रुप से काम किया है.
हाई नेट-वर्थ वाले निवेशक: वे व्यक्ति जो मलेशियाई बैंक में कम से कम पांच वर्षों के लिए USD 2 मिलियन (लगभग 17.4 करोड़ रुपये) जमा कर सकते हैं.
कुछ खास क्षेत्र: विज्ञान, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी या कला में विशेषज्ञता वाले पेशेवर.
मलेशियाई नागरिकों के पति/पत्नी: भारतीय जो मलेशियाई नागरिकों से विवाहित हैं, वे पांच वर्षों की निरंतर निवास के बाद आवेदन कर सकते हैं.
MM2H कार्यक्रम: “मलेशिया माय सेकंड होम” वीजा उन लोगों के लिए 10 साल की निवास प्रदान करता है जो वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, जो PR की ओर एक मार्ग के रूप में कार्य करता है.

मलेशिया PR के लिए कैसे आवेदन करें?

मलेशिया का आव्रजन विभाग आवेदन की देखरेख करता है. यहां सामान्य प्रक्रिया है:-
1. एलिजिबिलिटी की पुष्टि करें और पासपोर्ट, रोजगार या निवेश का प्रमाण, विवाह प्रमाणपत्र और सिफारिश पत्र जैसे दस्तावेज तैयार करें.
2. पूरा भरा हुआ PR एप्लिकेशन को पुतराजया या फिर जिला ऑफिस में जमा कराएं.
3. प्रोसेसिंग फीस RM 500 (लगभग 10,400 रुपये) जमा करें.
4. मूल्यांकन की प्रतीक्षा करें, जिसमें 2-5 साल लग सकते हैं.
5. अगर आपका वीजा स्वीकार हो जाता है, तो RM 1,500 (लगभग 31,200 रुपये) का PR प्रवेश शुल्क जमा करना होगा. आश्रितों के लिए अतिरिक्त शुल्क लागू हो सकते हैं.
6. ब्लू MyPR कार्ड प्राप्त करें, जो आपके स्थायी निवास का आधिकारिक प्रमाण है.

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें

homeworld

यूरोप-US, दुबई, सब फेल! ₹11000 में लें इस देश का वीजा, भारतीयों की पहली पसंद

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *