₹10 में एंट्री, 500+ स्टॉल और देसी स्वाद, रांची का सरस मेला लोगों को खींच रहा

Last Updated:

Ranchi Saras Mela: रांची के मोराबादी मैदान में इस बार सरस मेला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. 500 से अधिक स्टॉलों से सजा यह मेला खरीदारी, खानपान और मनोरंजन का बेहतरीन संगम पेश कर रहा है. यहां एक ही जगह पर देसी उत्पादों से लेकर डिजाइनर कपड़े, पारंपरिक खाने-पीने की चीजें और बच्चों के लिए झूले तक सब कुछ उपलब्ध है. मात्र 10 रुपये की एंट्री फीस के साथ लोग 20 तारीख तक इस मेले का आनंद ले सकते हैं, जहां हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ खास मौजूद है. रिपोर्ट- शिखा श्रेया

झारखंड की राजधानी रांची में इस बार भी सरस मेला मोराबादी मैदान में लगा हुआ है. हर साल यह मेला जनवरी माह में लगता था, लेकिन इस बार मार्च में ही लग गया है. जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था. यहां पर 500 से अधिक स्टॉल लगे हुए हैं और जमकर लोग खरीदारी कर रहे हैं.

आप यहां 20 तारीख तक आराम से खरीदारी कर सकते हैं. यहां हर वैरायटी के चाहे कपड़े, खाने वाला प्रोडक्ट अचार आप खरीद सकते हैं. मेले में सभी फेमस चीजों के स्टॉल लगे हुए हैं.

दरअसल, सरस मेला की सबसे खास बात यह होती है कि यहां पर आपको पूरे राज्यभर से यूनिक प्रोडक्ट एक जगह देखने को मिल जाते हैं. यहां पर खाने पीने से लेकर झूला हर एक चीज एक ही छत के नीचे मिल जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ऐसे में बूढ़े से लेकर बच्चों तक यहां पर खूब मजे करते हैं. यहां पर खासतौर पर उम्र दराज लोग रागी के लड्डू, बाजरा के लड्डू, मकई के ठेकुआ लेने आ रहे हैं, जो मार्केट में आसानी से घर का बना हुआ नहीं मिल पाता है.

यहां पर बच्चे ड्रैगन से लेकर 360 डिग्री झूले का मजा ले रहे हैं. कोई बिजली झूले का मजा ले रहा है तो कुछ युवा सेल्फी पॉइंट में सेल्फी खींच रहे हैं. इतना ही नहीं, मेले के बीचों बीच एकदम ग्रामीण एरिया की तरह मिट्टी का छोटा सा घरौंदा भी बनाया गया है और खटिया बिछा दिया गया है. जहां पर बैठकर लोग एकदम देसी नुस्खे में बोलकर मजा ले रहे हैं.

ऐसे यहां पर हर वर्ग के लिए कुछ ना कुछ खास देखने को मिल रहा है. यहां पर आपको कुर्ती से लेकर पैजामा, खूबसूरत पंजाबी जूती से लेकर पटियाला सूट. वहीं, चॉकलेट के कई सारी वैरायटी, किचन के कई सारे क्रोकरी के आइटम, रांची के नामी डिजाइनर के स्पेशल डिजाइनर ड्रेस, कहने का मतलब है कि हर वर्ग के लिए यहां पर हर एक चीज मौजूद है.

ऐसे में फिलहाल 20 तारीख तक रांची का यह पॉपुलर मार्केट यहीं बना हुआ है. यहां पर पार्किंग की काफी उचित व्यवस्था है. आप मोराबादी मैदान आ सकते हैं. यहां पर एंट्री ₹10 है. आप यूपीआई भी कर सकते हैं और कैश भी. यहां सारी फैसिलिटी है. इसके अतिरिक्त कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *