शाम की वॉकिंग के फायदे?
अच्छी नींद आएगी: हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, शाम को टहलने से स्लीप क्वालिटी में सुधार हो सकता है. क्योंकि, दिन में नेचुरल लाइट के संपर्क में आने से आपका शरीर शाम को मेलाटोनिन का प्रोडक्शन करता है, जो आपके ब्रेन को संकेत देता है कि यह सोने का समय है. इसलिए शाम को बाहर टहलने से शरीर की नेचुरल सर्कैडियन रिदम को और मजबूत किया जा सकता है. इसके चलते रात को आरामदायक नींद ले सकते हैं.
हेल्दी रहेगा हार्ट: चलना एक कम प्रभाव वाला व्यायाम है. यह ब्लड प्रेशर को कम करने, हार्ट को स्ट्रॉन्ग करने और ब्लड फ्लो में सुधार करने में मदद करता है. एक शोध के अनुसार, प्रतिदिन 15,000 कदम चलने से हृदय रोगों का खतरा कम होता है. क्योंकि, पैदल जितना आप चलेंगे उतना ही आपका ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है.
मेंटल हेल्थ में सुधार: टहलना तनाव कम करने का एक शानदार तरीका है और शाम को जल्दी टहलना प्रभावी हो सकता है. काम या स्कूल में एक लंबे दिन के बाद, बाहर टहलने से आपको तनाव कम करने और अपने दिमाग को शांत करने में मदद मिल सकती है.
एनर्जी करेगा बूस्ट: शोध से पता चलता है कि वर्कआउट एनर्जी लेवल को बढ़ा सकता है. शाम को जल्दी टहलना थोड़ा एक्स्ट्रा वर्कआउट करने और डेस्क या क्लास में बैठने के लंबे दिन के बाद अपने शरीर को जगाने का एक शानदार तरीका है.
ब्रेन फंक्शन में सुधार: सीनियर्स में भी चलने से कॉग्नेटिव हेल्थ और याद्दाश्त में सुधार हो सकता है. शाम को जल्दी टहलना मानसिक तनाव से थोड़ी राहत देकर और ब्रेन में ब्लड फ्लो को बढ़ाकर आपको चुस्त रहने में मदद कर सकता है.