वीकेंड का पूरा मज़ा, 3 दिन की छुट्टी में कम खर्च में घूम आएं ये शानदार जगहें

अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें छुट्टियां मिलते ही घर पर बैठे रहना बिल्कुल पसंद नहीं है. यह 3 दिन की छुट्टी आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. कम बजट में खूबसूरत जगहें घूमने का प्लान बना रहे हैं. इस बार ओंकारेश्वर से लेकर हनुमंतिया तक का छोटा-सा ट्रिप आपके वीकेंड को यादगार बना सकता है. यहां आपको आध्यात्मिक शांति भी मिलेगी.

पहला दिन – ओंकारेश्वर: जहां मिलता है मन को सुकून
अगर आप इंदौर से निकल रहे हैं, तो ओंकारेश्वर पहुंचना बेहद आसान और सस्ता है. बस से सिर्फ 100 रुपए में आप ओंकारेश्वर पहुंच जाते हैं. इतने कम खर्च में ज्योतिर्लिंग के दर्शन मिल जाएं.

यहां पहुंचकर आप
भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं
मां नर्मदा में पवित्र स्नान कर सकते हैं
शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा देख सकते हैं
और चाहें तो पूरे ओंकार पर्वत की परिक्रमा भी कर सकते हैं

अगर आप अपनी कार से आ रहे हैं, तो पेट्रोल और छोटे-मोटे खर्च मिलाकर 2 से 3 हजार में पूरा दिन आराम से निकल जाता है. इसके अलावा पास ही इंदिरा सागर बांध भी घूमने लायक जगह है, जहां पानी का शांत नज़ारा देखते ही मन खुश हो जाता है.

ओंकार पर्वत और नर्मदा किनारे की शांति
दूसरे दिन आप ओंकार पर्वत के आसपास के दर्शनीय स्थलों को आराम से घूम सकते हैं। सुबह की नर्मदा आरती देखने के बाद घाटों के आसपास टहलना एक अलग ही अनुभव देता है।अगर आप फोटोग्राफी पसंद करते हैं, तो यहां सूर्योदय और सूर्यास्त के नज़ारे बिल्कुल पोस्टकार्ड जैसे दिखते हैं।

 हनुमंतिया: मिनी गोवा का मज़ा
वीकेंड ट्रिप का तीसरा दिन बन सकता है आपका सबसे मजेदार दिन।ओंकारेश्वर से थोड़ा आगे बढ़ते ही आप पहुंच जाएंगे हनुमंतिया टापू, जिसे लोग प्यार से मिनी गोवा कहते हैं. यहां आपको
वॉटर स्पोर्ट्स
नाव की सैर
जेट स्की
पैरासेलिंग

यहां रुकने के लिए भी अच्छे विकल्प मिल जाते हैं. बजट होटल से लेकर कॉटेज तक सब उपलब्ध है. खर्च भी बहुत ज़्यादा नहीं होता, और अनुभव शानदार मिल जाता है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता और बड़ी-बड़ी झीलें सच में गोवा की याद दिलाती हैं.

पर्यटकों का अनुभव
भावेश पटेल बताते हैं कि इस पूरे ट्रिप में खर्च बहुत कम आता है और मजा उससे कहीं ज्यादा।उनके अनुसार,“ओंकारेश्वर में आध्यात्मिक शांति मिलती है, और हनुमंतिया में एडवेंचर का भरपूर मज़ा। तीन दिन कैसे बीत जाते हैं, पता ही नहीं चलता

क्यों है यह 3 दिन का ट्रिप खास
कम बजट – ज्यादा मज़ा
आध्यात्मिक वातावरण + एडवेंचर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन
परिवार, दोस्तों या कपल्स—सबके लिए परफेक्ट
नजदीक और आसान रूट
प्रकृति, झीलें, घाट, मंदिर… सब एक ही ट्रिप में

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *