Energy Boost Drink: चमक उठेगी स्किन और हो जाएंगे जवान, ये एनर्जी ड्रिंक दूर करेगी जीवन का सारा तनाव

Last Updated:

amla juice peene ke fayde: इस बारे में जानकारी देते हुए पूर्णिया के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर नंदकुमार मंडल कहते हैं कि लोग इतने व्यस्त हैं कि उन्हें काम करने का स्ट्रेस बहुत ज्यादा होता है. लेकिन आप अपना दिन कैसा बिताना चाहते हैं ये आप पर निर्भर करता है. ऐसे में अपने दिन की शुरुआत बेहतर तरीके से करके आप बाकी का बचा दिन भी सही से काट सकते हैं.

सुबह खाली पेट कर ले इस्तेमाल फिर देखे कमाल

विक्रम कुमार झा/पूर्णिया: सर्दी का सीजन आते ही लोगों के शरीर और त्वचा दोनों सुस्त पड़ने लगते हैं. लोगों के शरीर की एनर्जी कम होने लगती है और त्वचा में रूखापन आने लगता है. एनर्जी बूस्ट करने लिए जहां लोग तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं वहीं स्किन को ठीक रखने के लिए भी तमाम तरह के प्रयोग करते हैं. आज हम आपको सर्दियों के लिए ऐसी ड्रिंक बताने जा रहे हैं जो आपकी हेल्थ और स्किन दोनों को बूस्ट रखेगी. हम आपको इसके फायदे भी बताएंगे.

इसके लिए आपको सुबह खाली पेट आंवला पानी में हल्दी मिलाकर पीना होगा. यह आयुर्वेदिक ड्रिंक इम्युनिटी बढाने के साथ शरीर को डिटॉक्स करती है और स्किन को भी नेचुरल ग्लो देती है. भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग सुबह से लेकर शाम तक अपने काम में इतने व्यस्त रहते हैं कि खाना-पीना भूले रहते हैं. इससे लोग कम उम्र में ही मुरझाए और बूढ़े से दिखने लगते हैं. लोगों के शरीर की एनर्जी कम होने लगती है. लोग खुद को बूस्ट और मजबूत करने के लिए तरह-तरह की दवाई और टॉनिक खाते-पीते हैं. चेहरे की खोई चमक लाने के लिए तमाम क्रीम इस्तेमाल करते हैं. इसके बाद भी कोई खास असर नहीं दिखता.

इस बारे में जानकारी देते हुए पूर्णिया के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर नंदकुमार मंडल कहते हैं कि लोग इतने व्यस्त हैं कि उन्हें काम करने का स्ट्रेस बहुत ज्यादा होता है. लेकिन आप अपना दिन कैसा बिताना चाहते हैं ये आप पर निर्भर करता है. ऐसे में अपने दिन की शुरुआत बेहतर तरीके से करके आप बाकी का बचा दिन भी सही से काट सकते हैं. जब आप शरीर से फिट रहेंगे तो तनाव भी ज्यादा नहीं होगा. आयुर्वेदाचार्य ने कहा कि आयुर्वेद के अनुसार सुबह किसी हेल्थी ड्रिंक से दिन की शुरुआत करनी चाहिए. इससे शरीर एनर्जी से भरा रहता है.

डॉक्टर नंदकुमार मंडल ने सुबह के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन आंवला पानी में हल्दी मिलाकर पीने को बताया. उन्होंने कहा कि सर्दी आ रही है और सर्दियों में आंवले को कच्चा, चटनी, मुरब्बा औऱ च्यवनप्राश किसी भी तरह से खाएं ये एनर्जी को बूस्ट करने का काम करेगा. आवला पानी में हल्दी मिलाकर पीना हेल्थ को दोगुना ताकत देता है.

उन्होंने कहा कि यह ड्रिंक बेशक देखने में बहुत ही सिंपल लगती है लेकिन, इसमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो आपकी इम्यूनिटी, स्किन, डाइजेशन और मूड सब कुछ ठीक कर देते हैं. सुबह जल्दी इसे पीना सबसे फायदेमंद माना जाता है. सुबह शरीर इसे सबसे अच्छे तरीके से ऑब्जर्व करता है. यह इम्यूनिटी बूस्टर विटामिन सी से भरपूर होता है जो शरीर को तमाम बीमारियों से बचाने में मदद करता है.

आंवला और हल्दी का जूस 
हल्दी में मौजूद एंटी इनफ्लुएंटेरी गुण होते हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं. दोनों मिलकर हर सुबह शरीर को एक नेचुरल सुरक्षा प्रदान करता है जो आपको पूरे दिन हेल्दी बनाने में मदद करता है. इससे स्किन भी चमकदार बनाती है. यह शरीर से विषैली चीजों को निकालता है और डाइजेशन सुधारता है. हल्दी ब्लड फ्लो को बेहतर करती है. इससे स्किन अंदर से साफ और नेचुरली ग्लोइंग दिखती है. हल्दी का पानी लीवर को हेल्दी रखने में मदद करता है. इसे सुबह खाली पेट पीने से शरीर फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस होता है. पेट को आराम देता है. एसिडिटी या पेट फूलने की समस्या में यह ड्रिंक आराम पहुंचाता है. पेट में गैस या जलन को कम करता है. जब पेट हेल्दी रहता है तो मूड और स्किन दोनों बेहतर होते हैं.

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

चमक उठेगी स्किन, होंगे जवान, ये एनर्जी ड्रिंक दूर करेगी जीवन का सारा तनाव

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *