राजगढ़ में 15 से 20 सितंबर तक लगेगा रोजगार मेला: 6 ब्लॉक में कंपनियां करेंगी भर्ती; 8वीं पास से स्नातक तक कर सकते हैं अप्लाई – rajgarh (MP) News

राजगढ़ में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 15 सितंबर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। आजीविका मिशन द्वारा आयोजित इस मेले में कई कंपनियां सीधे भर्ती करेंगी।

.

मेले का आयोजन अलग-अलग स्थानों पर होगा। 15 सितंबर को नरसिंहगढ़ ब्लॉक के सीएलएफ कार्यालय में, 16 को सारंगपुर के उदनखेड़ी में, 17 को राजगढ़ जनपद पंचायत में, 18 को खिलचीपुर जनपद पंचायत में, 19 को ब्यावरा के आजीविका भवन में और 20 सितंबर को जीरापुर के जनपद पंचायत आजीविका भवन में मेला लगेगा। सभी मेले सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे।

ये कंपनियां करेंगी भर्ती मेले में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम योग्यता 8वीं पास से लेकर स्नातक या आईटीआई तक है। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है। ओसवाल डेनिम, नवभारत फर्टिलाइजर्स, चेकमेट सिक्योरिटी सर्विसेज, वर्धमान, कोकाकोला कंपनी, लेप इंडिया और यशस्वी ग्रुप जैसी कंपनियां भर्ती करेंगी। उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक दस्तावेज, पहचान पत्र और अन्य जरूरी प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।

यह मेला राज्य सरकार की रोजगार सृजन नीति के तहत आयोजित किया जा रहा है। इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *