सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों को मिलेगी एआई ट्रेनिंग: 5 महीने में 5 हजार कर्मचारियों को सिखाएंगे टूल्स, ईमेल, नोटशीट, फोटो और वीडियो बनाने में मिलेगी मदद – Sehore News


सीहोर में शासकीय विभागों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल बढ़ रहा है। सरकारी ऑफिसों में समय बचाने, काम की उत्पादकता बढ़ाने और पारदर्शिता लाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को एआई टूल्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम ई-गवर्नेंस विभाग चला रहा है। प्रशिक्षण में क्या सिखाया जा रहा है ट्रेनर अधिकारियों और कर्मचारियों को एआई से पत्र, ईमेल, नोटशीट, फोटो और वीडियो तैयार करना सिखा रहे हैं। प्रशिक्षण के बाद अधिकारी तकनीकी काम खुद कर सकेंगे और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर निर्भर नहीं रहेंगे। इससे समय की बचत होगी और काम जल्दी और बेहतर तरीके से होगा। अभी तक कितने प्रशिक्षित
जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में ई-दक्ष केंद्र में यह प्रशिक्षण चल रहा है। हेड ट्रेनर अभिनव मोदी और ट्रेनर बबिन मिश्रा ने बताया कि अब तक 1,000 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और अगले पांच महीनों में 5,000 लोगों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है। प्रशिक्षण में पहले एआई तकनीक का परिचय दिया जाता है और फिर इसका सही इस्तेमाल कराना सिखाया जाता है। यह कदम डिजिटल इंडिया के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। सरकारी विभाग अब हाईटेक और तेज कामकाज करने वाले बनेंगे, जिससे आम जनता को भी बेहतर सेवाएं मिलेंगी। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *