चाइनीज मांझे की चपेट में आया कर्मचारी, तीन उंगलियां कटीं: नर्मदापुरम में ऑफिस जाते समय हादसा, बाइक हैंडल में फंसी डोरी – narmadapuram (hoshangabad) News

सरकारी कर्मचारी सुरेंद्र वासनिक की अंगुली चाइनीज मांझे से कटी।

नर्मदापुरम में बुधवार को एसपीएम गेट नम्बर 4 के पास चाइनीस मांझे की चपेट में आने से एक बाइक चालक सरकारी कर्मचारी घायल हो गए। बाइक के हैंडल में मांझा आने से उनकी तीन उंगली कट गई, जिससे खून तेजी से निकलने लगा।

.

राहगीर और साथी कर्मचारियों की मदद से उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार हुआ। घायल सुरेन्द्र वासनिक निवासी रसूलिया है। जो शिक्षा विभाग के कर्मचारी है।

घायल सुरेन्द्र ने बताया बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर से ऑफिस बाइक से जा रहे थे। गेट नम्बर 4 के पास एक पतंग कटकर आई। जिसका मांझा बाइक की हैंडल और उंगली में फंस गया। मांझे से तीन उंगली कट गई। जिससे खून निकलने लगा। शहर के मालवीय अस्पताल में उंगली में टांके लगाएं गए।

प्रतिबंध के बावजूद उपयोग हो रहा चाइनीज मांझा जिले में चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग दोनों पर प्रतिबंध हैं। बावजूद इसकी खरीदी बिक्री जारी है। जिससे घायल होने की घटनाएं हो रही है। मंगलवार शाम को भी सिवनी मालवा में एक बाइक चालक युवक का गला कटा।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *