कटनी के इस गांव में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से हड़कंप, पायलट की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Last Updated:

Kanti News: कटनी के इस गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आसमान में एक हेलीकॉप्टर ने गांव के तीन चक्कर मारे और एक स्कूल में उतर गया. ये देखते ही भीड़ जुट गई. हेलीकॉप्टर दो दिन से यहीं खड़ा है. जानें माजरा…

स्कूल में खड़ा हेलीकॉप्टर.

रिपोर्ट: नारायण गुप्ता

Katni News: मध्य प्रदेश के कटनी जिले के सलैया-सिहोरा ग्राम में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे एक निजी हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. हेलीकॉप्टर को आसमान से उतरते देख सैकड़ों ग्रामीण शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान पर उमड़ पड़े. सौभाग्य से पायलट की तत्परता से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने स्थानीय प्रशासन को सतर्क कर दिया है.

अचानक आ गई खराबी
पायलट सिमरन सिंह, जो पटियाला (पंजाब) के निवासी हैं, ने बताया कि वे बैंगलोर स्थित संजय ग्रुप ऑफ कंपनी के हेलीकॉप्टर को वाराणसी से जबलपुर की ओर ले जा रही थीं. उड़ान के दौरान अचानक इंजन में तेज वाइब्रेशन और पावर लॉस की समस्या उत्पन्न हो गई. स्थिति गंभीर होते ही उन्होंने कंट्रोल रूम से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति ली. आसपास के इलाके का आकलन कर स्कूल मैदान को सबसे सुरक्षित स्थान मानते हुए हेलीकॉप्टर को सफलतापूर्वक उतार दिया. उस समय हेलीकॉप्टर में केवल पायलट ही सवार थे.

मौके पर पुलिस बल तैनात
घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया. खेतों में काम कर रहे ग्रामीण विजय कुमार यादव ने बताया, “हम खेत में थे, तभी हेलीकॉप्टर ने गांव के ऊपर तीन चक्कर लगाए और सीधे स्कूल मैदान में लैंड हो गया. सब हैरान रह गए.” बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग मौके पर पहुंचे और हेलीकॉप्टर को करीब से देखने लगे. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बरही थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर सुरक्षा घेरा बना दिया.

इसमें बैठते हैं सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि
प्रशासन ने हेलीकॉप्टर को कवर देकर सुरक्षित रखा है. आशीष कुमार सेन, कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि तकनीकी खराबी के सुधार के लिए दिल्ली से इंजीनियरों की टीम कटनी पहुंच चुकी है. इंजन और अन्य पुर्जों की जांच चल रही है. रविवार तक मरम्मत पूरी कर हेलीकॉप्टर को उड़ान योग्य बनाने का लक्ष्य है. तब तक इसे बरही में ही रोका जाएगा. यह हेलीकॉप्टर आमतौर पर सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों के लिए जबलपुर-गोंदिया क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करता है.

कलेक्टर को सौंपेंगे रिपोर्ट
कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “तकनीकी जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.”

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

कटनी के इस गांव में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से हड़कंप, टली बड़ी दुर्घटना

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *