Elon Musk ने इस हफ्ते अपनी नई AI-बेस्ड नॉलेज वेबसाइट ‘Grokipedia’ लॉन्च की है, जो वर्जन 0.1 में उपलब्ध है. ये वेबसाइट दिखने में Wikipedia जैसी है, लेकिन डिज़ाइन के मामले में काफ़ी मॉडर्न और सिंपल है. मस्क ने X (पूर्व में Twitter) पर इसकी ऐलान करते हुए दावा किया कि Grokipedia 0.1 पहले ही Wikipedia से बेहतर है, और इसका version 1.0 ‘10 गुना बेहतर’ होगा.
Grokipedia में क्या मिलेगा?
यूज़र Grokipedia.कॉम वेबसाइट पर जाकर किसी भी टॉपिक को सर्च कर सकते हैं. होमपेज पर एक क्लीन इंटरफ़ेस और सर्च बार है. किसी विषय को खोजने पर, साइट आपको कई रिजल्ट ऑप्शंस देती है जिन्हें क्लिक कर आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
यूज़र्स अपने X अकाउंट या Google ID से लॉगिन भी कर सकते हैं.
मस्क के मुताबिक Grokipedia खुद को Wikipedia के कम बायस्ड (निष्पक्ष) विकल्प के रूप में पेश करेगा. उनका आरोप है कि Wikipedia की जानकारी ‘लेफ्ट-लीनिंग’ यानी राजनीतिक रूप से एकतरफ़ा है और ‘फार-लेफ्ट एक्टिविस्ट्स’ द्वारा इसे प्रोपेगैंडा टूल की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है.
Grokipedia vs Wikipedia
ग्रॉकोपीडिया का डिज़ाइन और इंटरफेस Wikipedia जैसा है, लेकिन इसमें मॉडर्न फॉन्ट, स्मूद UI और बेहतर विज़ुअल्स हैं. हालांकि, अभी Grokipedia में एडिट या कंट्रीब्यूट करने का ऑप्शन नहीं है. ऐसा लगता है कि फिलहाल जानकारी की फैक्ट-चेकिंग Grok AI खुद कर रहा है. भविष्य में आने वाले Grokipedia 1.0 में यह फीचर जोड़ा जा सकता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ टॉपिक्स जैसे जेंडर या पॉलिटिक्स पर Grokipedia और Wikipedia दोनों के व्यूज़ अलग हैं. साथ ही, Grokipedia पर Musk से जुड़ी जानकारियां ज़्यादा पॉज़िटिव टोन में दिखाई देती हैं.
आगे क्या उम्मीद की जाए?
Grokipedia का पहला वर्ज़न सिर्फ शुरुआत है. अगर Musk अपने वादों पर खरे उतरते हैं, तो आने वाला Grokipedia 1.0 वर्ज़न AI-पावर्ड नॉलेज प्लेटफॉर्म्स में एक बड़ा बदलाव ला सकता है.
.