फास्ट फूड के लिए बाहर जाने की झंझट खत्म! मिनटों में तैयार करें रोटी पिज़्ज़ा, जिसे देखकर बच्चे कह उठेंगे वाह!

Last Updated:

Roti Pizza Recipe: अब बाहर जाकर फास्ट फूड खाने की झंझट खत्म. घर पर आसानी से बनाएं रोटी का पिज़्ज़ा जो स्वाद में किसी रेस्टोरेंट से कम नहीं. बस कुछ साधारण सामग्री से तैयार यह रोटी पिज़्ज़ा मिनटों में बन जाता है. यह तरीका हेल्दी, जल्दी और बच्चों के लिए भी परफेक्ट है. चाहें तो सब्जियों, चीज़ और मसालों के साथ इसे और भी टेस्टी बनाया जा सकता है. घर पर बनाकर आप समय और पैसे दोनों की बचत कर सकते हैं.

भीलवाड़ा – इन दिनों बदलती लाइफस्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी के चलते लोग घर के पारंपरिक भोजन की बजाय फास्ट फूड और बाहर के खाने को ज्यादा प्राथमिकता देने लगे हैं. पिज़्ज़ा, बर्गर, नूडल्स जैसे फास्ट फूड युवाओं से लेकर बच्चों तक की पहली पसंद बन चुके हैं. यही वजह है कि शहरों के साथ-साथ कस्बों में भी फास्ट फूड की मांग तेजी से बढ़ रही है. हालांकि बाहर का खाना स्वाद में भले ही अच्छा लगे, लेकिन यह सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है. ऐसे में लोग अब ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ घर पर आसानी से बनाए जा सकें और स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहतर हों. इसी कड़ी में रोटी का पिज़्ज़ा एक बेहतरीन ऑप्शन सकता हैं.

अगर आप घर पर हैं और अचानक कुछ चटपटा फास्ट फूड खाने का मन हो जाए, लेकिन बाहर रेस्टोरेंट जाने या ऑनलाइन ऑर्डर करने का मन न हो, तो रोटी का पिज़्ज़ा एक शानदार समाधान है. यह ऐसी झटपट बनने वाली रेसिपी है, जिसमें न तो ज्यादा समय लगता है और न ही किसी खास तैयारी की जरूरत होती है. घर में बची हुई रोटियों का सही उपयोग करके आप स्वादिष्ट पिज़्ज़ा तैयार कर सकते हैं. खास बात यह है कि इस रेसिपी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी आसानी से घर में मिल जाती है, जैसे टमाटर सॉस, प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, चीज और कुछ मसाले भी. रोटी का पिज़्ज़ा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आता है और यह शाम के नाश्ते या हल्की भूख मिटाने के लिए परफेक्ट विकल्प माना जाता है.

रोटी का पिज़्ज़ा बनाना बेहद आसान है और इसे कोई भी बिना ज्यादा कुकिंग स्किल के बना सकता है. सबसे पहले एक तवा या नॉनस्टिक पैन को हल्का गर्म करें. उस पर रोटी रखें और ऊपर से टमाटर सॉस या पिज़्ज़ा सॉस फैलाएं. इसके बाद बारीक कटे हुए प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, स्वीट कॉर्न या अपनी पसंद की सब्जियां डालें. अब ऊपर से थोड़ा नमक, काली मिर्च, चिली फ्लेक्स और ऑरिगैनो डालकर स्वाद बढ़ाएं. अंत में कद्दूकस किया हुआ चीज डालें और ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर कुछ मिनट तक पकाएं. जैसे ही चीज पिघल जाए, आपका स्वादिष्ट रोटी पिज़्ज़ा तैयार है. चाहें तो इसे तवे की जगह ओवन या एयर फ्रायर में भी बनाया जा सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सेहत के लिहाज से भी रोटी का पिज़्ज़ा बाहर के पिज़्ज़ा की तुलना में कहीं बेहतर माना जाता है. बाहर मिलने वाले पिज़्ज़ा में मैदा, ज्यादा तेल और प्रिज़र्वेटिव्स का इस्तेमाल होता है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है. वहीं रोटी का पिज़्ज़ा गेहूं की रोटी से बनाया जाता है, जिसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और यह पाचन के लिए भी अच्छा होता है. इसमें आप अपनी पसंद की ताजी सब्जियां डाल सकते हैं, जिससे पोषण भी भरपूर मिलता है. कम तेल में बनने वाला यह पिज़्ज़ा वजन नियंत्रित रखने में भी मदद करता है. बच्चों के लिए यह एक हेल्दी स्नैक साबित होता है, जिसे वे खुशी-खुशी खाते हैं.

रोटी का पिज़्ज़ा स्वाद, सेहत और बचत का बेहतरीन मेल है. यह न केवल बाहर के फास्ट फूड पर खर्च होने वाले पैसों की बचत करता है, बल्कि घर की बची हुई रोटियों का सही उपयोग भी करता है. बिजी दिनचर्या में जब समय कम हो, तब यह रेसिपी मिनटों में तैयार हो जाती है. खास बात यह है कि इसे अपनी पसंद के अनुसार हर बार नया स्वाद दिया जा सकता है. यही वजह है कि आजकल घर-घर में रोटी का पिज़्ज़ा लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है.

homelifestyle

फास्ट फूड के लिए बाहर जाने की झंझट खत्म! मिनटों में तैयार करें रोटी पिज़्ज़ा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *