डंपर की टक्कर से बिजली ठेका श्रमिक की मौत: विधायक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग; शादी में शामिल होने जा रहा था युवक – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट जिले में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में एक बिजली ठेका श्रमिक की मौत हो गई। ग्रामीण थाना क्षेत्र के ठाकुरटोला और मगदर्रा के बीच एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लामता थाना अंतर्गत नरसिंघा निवासी उमेश (32) पिता दीपचंद बोपचे के रूप में हुई है। उमेश बिजली ठेका श्रमिक का काम करता था। घटना के समय वह भरवेली में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। विधायक ने घटना की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी इसी बीच, रास्ते से गुजर रहे विधायक मधु भगत ने घटना की सूचना तत्काल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को दी। उन्होंने टक्कर मारकर फरार हुए वाहन पर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर ग्रामीण पुलिस ने घटनास्थल से उमेश का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा आज शुक्रवार को परिजनों की मौजूदगी में ग्रामीण पुलिस ने शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीण थाना एसआई प्रभुदयाल कानतोड़े ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक उमेश अपने परिवार में मंझला भाई था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। भाई उपेंद्र बोपचे ने बताया कि उमेश रात में भरवेली में शादी में जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *