भांडेर में बिजली केबल चोरी, सूने मकान का ताला तोड़ा: दतिया में चोरी की दो वारदात, किराएदार के कमरे से नकदी और सामान ले गए चोर – datia News


दतिया जिले में शुक्रवार रात चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं हुईं। कोतवाली थाना क्षेत्र में किराए के मकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया गया। वहीं, भांडेर क्षेत्र में चोर बिजली कंपनी के पोल से तार चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार फरियादी शादिक मलिक (23) पुत्र यूसुफ मलिक निवासी सी-35 यमुना विहार नई दिल्ली हाल निवासी अमन कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि, वह 12-13 मार्च की दरम्यानी रात करीब 1 बजे कॉलोनी की मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। सुबह करीब 4 बजे वापस लौटने पर उसने देखा कि, उसके कमरे का ताला टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर कमरे से घड़ी, ईयर बड्स और करीब 35 हजार रुपए नकद गायब मिले। चोरी गए सामान की कीमत करीब 45 हजार रुपए है। वहीं, दूसरी घटना भांडेर थाना क्षेत्र की है। यहां तिघरा कला स्थित कंजर डेरा से महेश यादव के घर तक बिजली कंपनी के पोल से लगे तार चोरी कर लिए गए। बिजली कंपनी के अनुसार चोरी हुए तारों की कीमत करीब 4 लाख रुपए है। मामले में हेड कॉन्टेबल जितेंद्र यादव की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों मामलों में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *