ग्रामीणाें ने जनसुनवाई में उठाई मांग।
कटनी जिले के बिलहरी ग्राम पंचायत की आवासीय कॉलोनी के निवासी मूलभूत समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जनसुनवाई में उन्होंने बिजली और पानी की समस्याओं के समाधान की मांग की।
.
ग्रामीण गुड्डू चौधरी ने बताया कि कॉलोनी का घरेलू ट्रांसफॉर्मर कृषि कार्य में लगा दिया गया। अब कॉलोनी को बिलहरी गांव से 3 किलोमीटर लंबी बिजली लाइन से आपूर्ति की जा रही है। लंबी दूरी के कारण वोल्टेज कम मिल रहा है। शाम को बल्ब भी ठीक से नहीं जलते। स्कूली बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत हो रही है। बारिश के मौसम में खुली तारों से कीड़े-मकोड़े और जीव-जंतुओं का खतरा रहता है।
कटनी कलेक्टर के कार्यालय पहुंचे बिलहरी के ग्रामीण।
हर साल नल कनेक्शन दिया लेकिन पानी नहीं
उत्तम चौधरी, मनीष चौधरी और राजेश चौधरी ने बताया कि दो साल पहले नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई गई। हर घर में नल कनेक्शन दिया गया। लेकिन आज तक एक बूंद पानी नहीं आया है। पीने के पानी के लिए कई किलोमीटर पैदल जाना पड़ता है।
इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत और कलेक्ट्रेट में शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। जनसुनवाई में अधिकारियों ने संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
.