Egg Recipe: ऑमलेट और पोच से हो चुके बोर? अंडे से बनाएं हैदराबादी खगीना, अदिति राव हैदरी की है फेवरेट रेसिपी

Last Updated:

Hyderabadi Anday ka Khagina अदिति राव हैदरी की फेवरेट डिश है, जो प्रोटीन से भरपूर है और चावल-दाल या रोटी के साथ स्वादिष्ट लगती है. यह रेसिपी तुर्की डिश Menemen से मिलती-जुलती है जिसे बनाना काफी आसान है.

ऑमलेट से हो चुके बोर? ट्राई करें अदिति राव हैदरी की पसंदीदा हैदराबादी खगीनाअदिति राव हैदरी का ये फेवरेट डिश आपके ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर में एक दिलचस्प ट्विस्ट ला सकता है.
Anday ka Khagina recipe: अगर आप रोज़ाना वही ऑमलेट या पोच्ड एग खाकर बोर हो गए हैं, तो अब कुछ नया ट्राई कीजिए. हैदराबादी अंदाज़ में बना अंडे का खगीना (Hyderabadi Anday ka Khagina) न सिर्फ स्वाद में कमाल है बल्कि बनाने में भी बेहद आसान. हाल ही में एक इंटरव्‍यू में एक्‍ट्रेस अदिति राव हैदरी ने इस डिश के बारे में बताया. उनका ये फेवरेट डिश आपके ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर में भी एक दिलचस्प ट्विस्ट ला सकता है. ये डिश प्रोटीन से भरपूर है और चावल-दाल या रोटी-फुल्के के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.

अंडे हमेशा से किचन के सबसे भरोसेमंद इंग्रेडिएंट्स रहे हैं. जैसे आलू हर डिश को नया रूप देते हैं, वैसे ही अंडे भी हर टाइम पर काम आते हैं. ऑमलेट, पोच, एग करी या सैंडविच, अंडे के विकल्प खत्म नहीं होते. इन्हीं में से एक खास रेसिपी है अंडे का खगीना, जो देखने में तो अंडा भुर्जी जैसा लगता है, लेकिन इसमें अंडों को ज्यादा नहीं फेंटते, बल्कि हल्के से पकाकर ग्रेवी के साथ पेश करते हैं.

कहा जाता है कि यह डिश तुर्की की मशहूर रेसिपी Menemen से मिलती-जुलती है. दरअसल “खगीना” का मतलब है मसालेदार, ग्रेवी जैसा यानी  अंडे का ऑमलेट. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

View this post on Instagram

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *