युद्ध का असर घर की रसोई तक,10-12 दिन में मिलने वाला सिलेंडर अब 22 दिन बाद, एजेंसी के चक्कर

Last Updated:

Gas Cylinder Crisis: लोकल 18 की टीम को उपभोक्ता रहीम शेख ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे घर पर ईद को लेकर खाने का कार्यक्रम था लेकिन गैस का सिलेंडर नहीं मिलने के कारण मैंने अपना कार्यक्रम कैंसिल कर दिया है. और उसको आगे बढ़ा दिया है. 5 दिन से सिलेंडर लिखाया है जो समय पर नहीं मिल रहा है उसको देखते हुए हमने यह निर्णय लिया है तो वही आम उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की टंक

Gas Cylinder Crisis: इराक और इजरायल के युद्ध का असर घर की रसोई पर भी पड़ने लगा है. गैस सिलेंडर के लिए लोगों को लाइनों में लगना पड़ रहा है तो जो ऑनलाइन कंपनियों की ओर से नंबर जारी किए गए थे कंपनियों ने उन नंबरों को भी बंद कर दिया है जिस कारण उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं. उपभोक्ता रहीम शेख का कहना है कि हमने 10 दिन पहले नंबर लिखाया है लेकिन अभी तक भी हमको टंकी नहीं मिल रही है. गैस का आयात निर्यात नहीं होने के कारण यह हालत बन रहे हैं.

उपभोक्ताओं ने बताई समस्या
लोकल 18 की टीम को उपभोक्ता रहीम शेख ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे घर पर ईद को लेकर खाने का कार्यक्रम था लेकिन गैस का सिलेंडर नहीं मिलने के कारण मैंने अपना कार्यक्रम कैंसिल कर दिया है. और उसको आगे बढ़ा दिया है. 5 दिन से सिलेंडर लिखाया है जो समय पर नहीं मिल रहा है उसको देखते हुए हमने यह निर्णय लिया है तो वही आम उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की टंकी जिस नंबर से बुक की जाती थी वह नंबर भी बंद हो गए हैं. इसलिए अब हमको टंकी का वितरण करने वाले एजेंट कंपनी में जाकर संपर्क करने की बात कर रहे हैं. जब हम कंपनी में जा रहे हैं तो वहां पर भी हमें टंकी नहीं मिल रही है. जिसके कारण परेशानी जा रही है. उपभोक्ताओं का कहना है कि अब हमको पुरानी पद्धति घर पर चूल्हे जलाकर खाना बनाना पड़ रहा है. जब तक यह गैस सिलेंडर की समस्या रहेगी तब तक यही तरीके से काम कर सकते हैं.

यह कहना है एजेंसी के लोगों का 
जब एजेंसी के आलोक मिश्रा  से बात की तो उन्होंने बताया कि पहले जो टंकी 10 से 12 दिन में लिखने पर मिल जाती थी अब वह टंकी 22 दिन बाद मिलेगी इसलिए लोगों को टंकी की समस्या जा रही है जैसे ही आदेश आते हैं हम इसका पालन कर निराकरण करेंगे.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *